Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

मनोरंजन

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'

15 जुलाई, 2026 03:41 PM

मुंबई : छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है। इस शो में उन्होंने पहली बार अपनी लव स्टोरी और गौतमी कपूर के जीवन के उस मुश्किल दौर का खुलकर जिक्र किया, जब वह अपनी पहली शादी से खुश नहीं थीं। उन्होंने बताया कि कैसे दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और किस तरह उन्होंने उस कठिन समय में गौतमी का साथ निभाया।

शो में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना से बातचीत में राम कपूर ने कहा, ''मैं और गौतमी एक कपल के तौर पर बहुत मजबूत हैं। आमतौर पर जब किसी को जिंदगी में कोई पसंद आता है तो लोग अपनी अच्छी बातें ही बताते हैं। लेकिन मैंने इसके उलट किया। मैंने गौतमी को शुरुआत में ही अपनी सारी कमियां और बुरी आदतें बता दी थीं। मुझे लगा था कि शायद इसके बाद वह मुझसे दूरी बना लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी कमियां जानने के बाद भी वह मुझे पसंद करने लगीं।''

राम ने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2000 में टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बातचीत बढ़ने लगी और धीरे-धीरे वह एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करने लगे।

उन्होंने कहा, ''धीरे-धीरे मुझे पता चला कि गौतमी अपनी पहली शादी में खुश नहीं थीं। उनकी शादी करीब ढाई साल चली थी, लेकिन उस दौरान दोनों ज्यादातर समय अलग-अलग ही रहे। हमारी दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी थी कि मैं उनसे उनकी जिंदगी के बारे में सवाल पूछता था और वह मुझ पर भरोसा करके हर बात बताती थीं।''

राम कपूर ने बताया कि इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि गौतमी अपनी पहली शादी खत्म करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार का उन्हें पूरा समर्थन नहीं मिल रहा था।

उन्होंने कहा, ''जब मुझे यह पता चला कि वह तलाक लेना चाहती हैं, तब यह भी समझ आया कि उनके परिवार वाले उनके फैसले के खिलाफ थे। उन्हें परिवार से वह सहारा नहीं मिल रहा था, जिसकी उन्हें उस समय सबसे ज्यादा जरूरत थी।''

राम कपूर ने कहा, ''जब गौतमी ने अपने पहले पति मधुर श्रॉफ से अलग होने का फैसला किया, तब मैंने सिर्फ एक दोस्त की तरह उनका साथ दिया। मैंने उनसे कहा कि उन्हें किसी भी मदद की जरूरत हो, मैं हमेशा उनके साथ हूं। उस समय में मैं उनका सबसे करीबी दोस्त बन गया था। मेरे मन में सिर्फ इतना था कि उन्हें इमोशनल सपोर्ट मिले।''

राम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने प्यार का एहसास फिल्म 'मानसून वेडिंग' की शूटिंग के दौरान हुआ। वह उस समय दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे और हर रात गौतमी से फोन पर लंबी बातें होती थीं।

उन्होंने कहा, ''एक रात फोन पर लंबी बातचीत के बाद जब मैंने कॉल खत्म की, तो अचानक महसूस हुआ कि मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं। यह एहसास मेरे लिए नया था और मैं थोड़ा घबरा गया। गौतमी बहुत अच्छी इंसान थीं। इसलिए मैंने कुछ समय के लिए उनसे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा दिन ऐसा नहीं कर पाया। मेरी यह दूरी उन्होंने भी महसूस कर ली और एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर बात क्या है।''

राम ने आगे बताया कि बाद में मुझे पता चला कि गौतमी भी मेरे लिए वैसी ही फीलिंग्स रखती थीं, लेकिन वह अपने दिल की बात कहने से हिचक रही थीं। आखिरकार हम दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि गौतमी अपने अतीत को लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं रखतीं। उसके पहले पति अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। कई बार रिश्ते सिर्फ इसलिए खत्म हो जाते हैं क्योंकि दो लोग एक-दूसरे के लिए सही नहीं होते। इसमें किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता।

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2003 में शादी कर ली। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल और मजबूत कपल्स में उनकी गिनती होती है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी