Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

मनोरंजन

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

15 जुलाई, 2026 03:43 PM

मुंबई : रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अभिनेत्री माधुरी ग्रोवर और अभिनेता राम कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद कुछ लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद माधुरी राम कपूर को पसंद करने लगी हैं। अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने इन सभी चर्चाओं पर खुलकर बात की है और कहा कि उनके और राम कपूर के बीच सिर्फ एक खास दोस्ती थी, जिसमें लंबी बातचीत, सीखने और एक-दूसरे को समझने का रिश्ता शामिल था।

आईएएनएस से बातचीत में माधुरी ग्रोवर ने राम कपूर को लेकर चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं सिर्फ गलतफहमी की वजह से शुरू हुईं। हम दोनों के बीच एक बहुत अच्छा और अलग तरह का जुड़ाव था। शो के दौरान मैं राम कपूर से इंडस्ट्री, जिंदगी और उनके अनुभवों को लेकर लगातार सवाल पूछा करती थीं।

माधुरी ने कहा, ''राम कपूर और मेरा बहुत अच्छा और खास बॉन्ड था। हमारे बेड एक-दूसरे के सामने थे, इसलिए बातचीत का मौका ज्यादा मिलता था। मैं सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाली इंसान थी। मैं उनसे इंडस्ट्री, जिंदगी और कई चीजों को लेकर बहुत सारे सवाल करती थी और वह हर सवाल का धैर्य से जवाब देते थे।''

उन्होंने कहा, ''दर्शकों ने शो में हमारी बातचीत का सिर्फ एक छोटा हिस्सा देखा, जबकि असल में हम दोनों के बीच कई घंटे तक लंबी बातें होती थीं। राम कपूर ने हमेशा मेरी बातों को ध्यान से सुना और हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की।''

माधुरी ग्रोवर ने बताया कि राम कपूर के साथ उनकी बातचीत सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह उनके अनुभवों से सीखने की कोशिश करती थीं। उन्होंने राम कपूर को इंडस्ट्री का अनुभवी कलाकार बताते हुए कहा कि उनके पास साझा करने के लिए बहुत कुछ है।

बता दें कि माधुरी ग्रोवर 'लॉक अप: सच या सजा' के दूसरे सीजन से बाहर होने वाली हालिया कंटेस्टेंट हैं। शो के दौरान उनकी और राम कपूर की बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे इस रियलिटी शो में आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

इस शो को अभिनेत्री-निर्देशक फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी