रामायण फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में रामायण ने जहां रणबीर कपूर, राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं यश ने रावण का किरदार निभाया है। फैंस फिल्म में इन दोनों को आमने-सामने देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब रणबीर ने यश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश ने इस किरदार को ऐसा निभाया है कि उन्होंने रावण को जिंदा ही कर दिया। यश ने अपनी एक्टिंग से रावण को जिंदा कर दिया
रणबीर ने यश को लेकर कहा, ‘भगवान राम और रावण साथ में फिल्म के एंड में नजर या फिर फिल्म के मिडल में। लेकिन हमने वो शूट नहीं किया है। तो इस वजह से हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं। मुझे लगता है कि हमें ऐसा कोई चाहिए जिसका ऐसा ऑरा हो, उनका एक स्टारडम है।’
यश के रावण का रोल बाकी से कैसे अलग है इस पर रणबीर ने कहा, 'उन्होंने इतने स्वैग, ऑरा और सच्चाई से इस किरदार को निभाया है कि उन्होंने रावण को जिंदा ही कर दिया। सालों से रावण का बहुत ही घिसा-पिटा चित्रण होता आया है, लेकिन यह वैसा नहीं है।'
यश बोले इरादा जरूरी है
वहीं यश ने फिल्म को लेकर कहा, ‘इरादा सबसे जरूरी चीज है। अगर आपका इरादा सही है और टीम सही है तो सब अच्छा होगा। इस कहानी में ही इतने सारे पहलू हैं कि इस फिल्म को बनाते समय हमने जिंदगी के कई पहलुओं को समझना शुरू कर दिया है। टेक्निकली काफी डिमांडिंग फिल्म है मेकअप और लुक्स के साथ। काफी और भी चैलेंज थे, लेकिन जब आप एक स्टोरी बताने की कोशिश करते है तो सब हो जाता है। हम सभी को स्टोरीज पसंद हैं और हम इसे अलग तरीके से दिखाने के लिए तैयार हैं।’
रामायण का ट्रेलर पोस्टपोन
बता दें कि 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था वर्ल्डवाइड, लेकिन लास्ट मोमेंट पर ट्रेलर पोस्टपोन हो गया। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिखा, आज काफी स्पेशल मोमेंच है हमारे रामयण के लिए, लेकिन हम अब इसके ट्रेलर को किसी और दिन रिलीज करेंगे। इंडियन सिनेमा के 100 साल में यह पहला ऐसा मोमेंट होगा जहां रामायण को पूरी दुनिया में दिखाया जाएगा। यह काफी स्पेशल है क्योंकि इससे कई लोगों को हमारे कल्चर के बारे में पता चलेगा।
रामायण की बात करें तो फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें राम का किरदार रणबीर, सीता का साई पल्लवी, लक्ष्मण का रवि दुबे, रावण का यश और हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।