Thursday, July 30, 2026
BREAKING
माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा ट्रंप ने ब्रिटेन को नॉर्थ सी के तेल और गैस का दोहन बढ़ाने की दी सलाह सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

मनोरंजन

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

30 जुलाई, 2026 11:55 AM

मुंबई : निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया। 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। इसकी शुरुआत यश के रावण रूप में लंका की राज गद्दी संभालने से होती है। इसके बाद ट्रेलर रामायण की पौराणिक कथा को आगे बढ़ाता है, जिसकी शुरुआत अयोध्या में भगवान राम की उपस्थिति से होती है। ट्रेलर में रामायण की अहम घटनाओं की झलक दिखाई गई है। इसमें प्रभु राम के वनवास से पहले ही घटनाओं को दिखाया गया है, जिसमें माता कैकयी राम के वनवास की मांग रखती है। अपनी माता की मांग का सम्मान करते हुए प्रभु राम वनवास को निकलते हैं, जिसके बाद शूर्पणखा प्रसंग और 'सीता हरण' तक, ट्रेलर इस महाकाव्य की प्रमुख घटनाओं की विस्तृत झलक पेश करता है।

महाकाव्य रामायण की कास्ट काफी दमदार नजर आ रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवरी माता सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में है, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में और अरविंद गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

नितेश तिवारी की फिल्म का लेखन अवॉर्ड विनिंग लेखक श्रीधर राघवन ने किया है, जबकि इसका संगीत म्यूजिक ऑस्कर विनर हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म में कई क्षेत्रों के कलाकारों का अब तक का सबसे बड़ा साथ देखने को मिलेगा।
फिल्म के एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी टेरी नोटरी और गाय नॉरिस संभाल रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी रैम्से एवरी और रवि बंसल ने संभाली है। इसके अलावा दुनिया भर के हजारों कलाकार, डिजाइनर और तकनीकी विशेषज्ञ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट करेगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'मैं रो पड़ी थी, मेहनत के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा था', मनीषा कोइराला ने सुनाया फिटनेस सफर का संघर्ष

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'

गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, 'आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा'

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

फिल्मों के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने असल जिंदगी के नायक

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व