Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

मनोरंजन

रानी मुखर्जी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट, बोलीं- 'सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है'

15 जुलाई, 2026 03:40 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि समाज के कई अहम मुद्दों को भी उठाए। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित करेगी। यह सम्मान उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 के दौरान दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर रानी ने कहा कि सिनेमा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है और इसी ने उन्हें जीवन को अलग-अलग नजरिए से समझना सिखाया।

रानी मुखर्जी ने इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा शिक्षक रहा है। मैंने हमेशा माना है कि अच्छी कहानियां लोगों के भीतर संवेदनाएं जगाने, जरूरी विषयों पर बातचीत शुरू करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती हैं।''

रानी मुखर्जी को यह मानद उपाधि 14 अगस्त 2026 को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा होगा। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और समाज के वंचित वर्गों के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को भी मान्यता देता है।

अपने सम्मान को लेकर रानी मुखर्जी ने कहा, "इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न लंबे समय से दुनिया के सामने भारतीय सिनेमा की बेहतरीन तस्वीर पेश करता रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं ला ट्रोब यूनिवर्सिटी और आईएफएफएम की पूरी टीम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। यह मेरे लिए बेहद यादगार पल है।"

रानी ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा, ''मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसे किरदार निभाने का अवसर मिला, जिनके जरिए मैं संघर्ष, हिम्मत, जुनून और उम्मीद जैसी भावनाओं को पर्दे पर दिखा सकीं। इंसानी कहानियां हमेशा मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती रही हैं। हर किरदार ने मुझे कुछ नया सिखाया। ऑस्ट्रेलिया और आईएफएफएम से मिला यह सम्मान मैं अपने देश भारत और दुनिया भर के उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं, जिनके प्यार और भरोसे ने मुझे एक अभिनेत्री के रूप में आगे बढ़ने की ताकत दी। दर्शकों के प्यार ने ही मेरी जिंदगी को इतना समृद्ध बनाया है।''

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

राम कपूर को पसंद करने की खबरों पर माधुरी ग्रोवर ने दी सफाई, बोलीं- 'हमारे बीच खास रिश्ता, घंटों होती थी बातचीत'

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'

राम कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बोले- 'गौतमी पहली शादी में खुश नहीं थीं, परिवार का भी नहीं मिला था साथ'

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

जब भाषा बनी दीवार तो हौसले ने बनाया बॉलीवुड की सुपरस्टार, कैटरीना कैफ ने हर मोर्चे पर रचा इतिहास

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी

कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी