Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

02 जून, 2026 11:30 AM

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। हर वीकेंड पर कमाई का ग्राफ भले ही नीचे आता जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने धीरे-धीरे वो सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिनके टूटने या न टूटने को लेकर फैंस में कनफ्यूजन बना हुआ था। माना जा रहा है कि 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर यह आखिरी हफ्ता होगा, क्योंकि जून में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं जो इसे सिनेमाघरों के बाहर धकेल देंगी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी अभी तक 109 करोड़ 45 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है जो कि इसके बजट को देखते हुए एक शानदार आंकड़ा है।

5वां वीकेंड: अभी और कितना जोर बाकी
मालूम हो कि 'राजा शिवाजी' को बनाने में महज 75 करोड़ रुपये की लागत आई थी। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो थिएटर्स से उतरने से पहले तक यह मूवी 110 से 112 करोड़ रुपये के बीच आराम से कमा लेगी। इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। हालांकि ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इसने 'सैराट' और 'बैपन भारी देवा' को पछाड़ दिया, क्योंकि उन फिल्मों के लिए वही उनका मुख्य बाजार था। अगर 'राजा शिवाजी' की कमाई सिर्फ मराठी वर्जन से इतनी हुई होती, तो इसे जरूर 'सैराट' से आगे माना जा सकता था।

इन फिल्मों को पछाड़ने में रही नाकाम
कई वर्जन्स में रिलीज के साथ 'राजा शिवाजी' की तुलना 'छावा' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों से की जानी चाहिए। तान्हाजी ने जहां 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया था वहीं छावा ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इनकी तुलना में 110 करोड़ की कमाई के साथ 'राजा शिवाजी' अभी बहुत पीछे है। बात फिल्म के हालिया वीकेंड की कमाई की करें तो इसकी कुल कमाई 1 करोड़ 58 लाख रुपये रही थी। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी ग्रॉस कमाई 112 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 116 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुकी है। जहां एक तरफ फिल्म थिएटर्स से उतरने को है, वहीं इसने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है।

राजा शिवाजी ने तोड़ दिया यह रिकॉर्ड
'राजा शिवाजी' की हिंदी वर्जन से नेट कमाई 25 करोड़ 15 लाख रुपये (ग्रॉस: 29 करोड़ 71 लाख) हो चुकी है। इसने सबसे मोटी कमाई मराठी में की है, जहां इसने 70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हिंदी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। क्योंकि अभी तक फिल्म के लिए सिनेमाघरों में कोई बड़ा मुकाबला नहीं है, तो ऐसे में यह कुछ वक्त और थिएटर्स में टिकी रहेगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख इस फिल्म के लीड एक्टर रहे हैं और उन्हीं ने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। बड़ी स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म कामयाब रही।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री