Thursday, April 09, 2026
BREAKING
बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर दुष्कर्म केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग का भरोसा ‘ वोटिंग के बीच आस्था और लोकतंत्र का संगम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पूजा, लोगों से वोट डालने का किया आह्वान ट्रंप बोले- समझौता होने तक ईरान के आस-पास तैनात रहेंगे अमरीकी जहाज़, विमान 1.74 लाख करोड़ की पांच परियोजनाएं मंजूर सिर्फ CJI के पास जाएंगे जरूरी केस, SC ने तत्काल मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी किया नया नियम बंगाल चुनाव के बीच महासंग्राम, टीएमसी का आरोप, सीईसी ने पांच मिनट में भगाया, कहा, दफा हो जाओ जो खुद भक्त नहीं, वह धार्मिक परंपरा को कैसे दे रहा चुनौती, SC का केंद्र से सवाल, ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो पेंटागन में आपसी खींचतान तेज, आर्मी सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल बोले, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं IPL 2026 : घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी टीम कोलकाता IPL 2026 : मैदान पर सिर्फ 16 खिलाडिय़ों को एंट्री, आईपीएल के नए नियम में बाउंड्री के बाहर मूवमेंट पर रोक

राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को वियतनाम का रक्षामंत्री बनने पर दी बधाई, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

09 अप्रैल, 2026 02:05 PM

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में नई नियुक्तियों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने जनरल फान वान जियांग को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वियतनाम के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वियतनाम की 16वीं राष्ट्रीय सभा ने अपने पहले सत्र के दौरान इसे मंजूरी दी, जो प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के नेतृत्व में 2026-2031 कार्यकाल के लिए नई सरकार का हिस्सा है। यह नियुक्ति 8 अप्रैल को आधिकारिक रूप से घोषित की गई थी। इसी के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जनरल फान वान जियांग के साथ की एक फोटो पोस्ट कर लिखा, "सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति पर जनरल फान वान जियांग को हार्दिक बधाई। भारत आपके निरंतर नेतृत्व में सुरक्षा, सैन्य आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग सहयोग के क्षेत्रों में अपने लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारी साझेदारी और भी अधिक सुदृढ़ होती जाएगी।"

8 अप्रैल को वियतनाम की राष्ट्रीय सभा ने उप प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और सरकार के अन्य सदस्यों की नियुक्ति के प्रस्ताव पारित किए। इस प्रक्रिया के तहत जनरल फान वान जियांग को उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में मंजूरी दी गई।

भारत वियतनाम के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग लंबे समय से चलता आ रहा है और इस नई नियुक्ति के बाद दोनों देशों के बीच यह साझेदारी और आगे बढ़ने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर भरोसा जताया कि भविष्य में भी दोनों देशों के बीच यह संबंध और मजबूत होगा और दोनों पक्ष सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर दुष्कर्म केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग का भरोसा ‘

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर दुष्कर्म केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग का भरोसा ‘

वोटिंग के बीच आस्था और लोकतंत्र का संगम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पूजा, लोगों से वोट डालने का किया आह्वान

वोटिंग के बीच आस्था और लोकतंत्र का संगम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पूजा, लोगों से वोट डालने का किया आह्वान

1.74 लाख करोड़ की पांच परियोजनाएं मंजूर

1.74 लाख करोड़ की पांच परियोजनाएं मंजूर

सिर्फ CJI के पास जाएंगे जरूरी केस, SC ने तत्काल मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी किया नया नियम

सिर्फ CJI के पास जाएंगे जरूरी केस, SC ने तत्काल मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी किया नया नियम

बंगाल चुनाव के बीच महासंग्राम, टीएमसी का आरोप, सीईसी ने पांच मिनट में भगाया, कहा, दफा हो जाओ

बंगाल चुनाव के बीच महासंग्राम, टीएमसी का आरोप, सीईसी ने पांच मिनट में भगाया, कहा, दफा हो जाओ

जो खुद भक्त नहीं, वह धार्मिक परंपरा को कैसे दे रहा चुनौती, SC का केंद्र से सवाल, ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो

जो खुद भक्त नहीं, वह धार्मिक परंपरा को कैसे दे रहा चुनौती, SC का केंद्र से सवाल, ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो

विधानसभा चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान

लेह में खराब मौसम की वजह से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

लेह में खराब मौसम की वजह से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

मुख्यमंत्री योगी पर विवादित पोस्ट के बाद सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर

मुख्यमंत्री योगी पर विवादित पोस्ट के बाद सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर

'विकसित भारत के लिए मातृशक्ति का सामर्थ जरूरी', पीएम मोदी का महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र को संदेश

'विकसित भारत के लिए मातृशक्ति का सामर्थ जरूरी', पीएम मोदी का महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र को संदेश