Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

राजनाथ के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दे दी 'प्रलयकारी विनाश' की धमकी

05 अक्टूबर, 2025 07:06 PM

भारतीय सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं द्वारा हाल में आप्रेशन सिंदूर का सच बताने पर पाकिस्तान को जम कर मिर्ची लगी है। पाकिस्तानी सेना ने इस बयान की शनिवार को आलोचना करते हुए आगाह किया कि भविष्य में दोनों देशों के बीच संघर्ष से ‘‘प्रलयकारी विनाश'' हो सकता है। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि ये (भारतीय सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं के) ‘‘गैर-जिम्मेदाराना बयान'' आक्रमण के लिए मनमाने बहाने गढ़ने के एक नये प्रयास का संकेत देते हैं और इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए ‘‘गंभीर खतरा'' पैदा हो सकता है।

एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर किसी भी सीमा को पार कर सकता है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पड़ोसी देश विश्व मानचित्र पर अपना स्थान बनाए रखना चाहता है तो उसे अपनी धरती से आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा, वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों में अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान सहित कम से कम एक दर्जन पाकिस्तानी सैन्य विमान नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हुए।

अपने बयान में पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर से आ रहे ‘‘भ्रामक और भड़काऊ बयानों'' पर ‘‘गंभीर चिंता'' के साथ गौर किया है। पाकिस्तानी सेना ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, ‘‘भारत के रक्षा मंत्री तथा उसके थलसेना एवं वायुसेना प्रमुखों के अत्यधिक भड़काऊ बयानों के मद्देनजर, हम आगाह करते हैं कि भविष्य में होने वाला संघर्ष प्रलयकारी विनाश का कारण बन सकता है। अगर फिर से संघर्ष छिड़ा, तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट या संयम के, दृढ़ता से जवाब देंगे।'' बयान में ‘‘पाकिस्तान को मानचित्र से मिटा देने'' की धमकी पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया कि भारत को ‘‘यह जान लेना चाहिए कि यदि ऐसी स्थिति आती है, तो उसे भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए।''

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित