Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

01 सितंबर, 2026 04:50 PM

मुंबई : भिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वह एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार में एक तरफ भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ वह एक मजबूत और निडर लड़की के रूप में भी नजर आएंगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। निर्देशक रवींद्र पुल्ले की 'मायसा' अब 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की और लिखा, ''कुदरत से मजबूत, अपनी पसंद से निडर और जज्बे से अटूट। रश्मिका मंदाना के साथ 'मायसा' की दुनिया का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे पहले कभी न देखा। 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।'' 'मायसा' की शूटिंग के दौरान भी फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आती रही हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने रश्मिका के साथ एक खास अंडरवॉटर सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। प्रोड्यूसर अजय साइपुरेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने रश्मिका के साथ इस रोमांचक अंडरवॉटर सीक्वेंस को पूरा करने की बात कही थी।

इससे पहले मई में रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि 'मायसा' का केरल में चल रहा लंबा शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अभिनेत्री ने इस दौरान अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

रश्मिका ने एक्शन सीन को शूट करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में खास स्टंट और कॉम्बैट ट्रेनिंग ली। उन्होंने वहां रोजाना आठ घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग की थी। इस ट्रेनिंग में फाइट और स्टंट से जुड़ी कई तरह की प्रैक्टिस शामिल थी।
फिल्म में रश्मिका के अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा