Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

मनोरंजन

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'

16 सितंबर, 2026 03:36 PM

मुंबई : रवीना टंडन और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक की उन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी कॉमेडी, डांस और जबरदस्त टाइमिंग ने पर्दे पर खूब रंग जमाया है। अब एक बार फिर से रवीना टंडन उन पुराने दिनों को याद करती नजर आएंगी।

अभिनेत्री 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेमीफाइनल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची, जहां उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी दोस्ती, काम और फिल्म 'दूल्हे राजा' से जुड़ी दिलचस्प कहानी बताई।

शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत के दौरान रवीना ने कहा, ''मैंने और गोविंदा ने पहले भी साथ में कुछ फिल्में साइन की थीं, लेकिन किसी न किसी वजह से वे फिल्में आगे नहीं बढ़ पाईं। हमारे साथ में काम करने की बात बार-बार बनती थी, लेकिन किसी कारण से फिल्म शुरू नहीं हो पाती थी। इसके बाद एक ऐसा मौका आया, जिसने हम दोनों को फिर से साथ काम करने का मौका दिया।''

रवीना ने कहा, ''मैं गोविंदा के साथ एक स्टोर की ओपनिंग के लिए कलकत्ता गई थीं। इसी दौरान गोविंदा ने मुझसे कहा कि दोनों को साथ में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए। गोविंदा ने अपनी एक फिल्म का जिक्र करते हुए मेरे साथ काम करने की बात कही। इसके बाद हम दोनों ने फिल्म शुरू करने से पहले मंदिर जाने का फैसला किया।''

रवीना के आगे कहा, ''हम दोनों सुबह करीब साढ़े पांच बजे काली माता के मंदिर पहुंचे। वहां हमने पूजा की और इसके बाद वापस लौटे। पूजा के अगले ही दिन हमने 'दूल्हे राजा' पर काम शुरू कर दिया। फिल्म मेरे और गोविंदा दोनों के लिए बहुत अच्छी साबित हुई और दर्शकों ने भी हमारी जोड़ी को खूब पसंद की।''

गोविंदा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा, ''करिश्मा कपूर और मेरे अलावा, मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरी एक्ट्रेस गोविंदा के साथ इतनी शानदार जोड़ी बना पाई है। गोविंदा का डांस करने का अंदाज और उनकी कॉमेडी टाइमिंग काफी खास है। मैंने खुद गोविंदा से कॉमेडी की टाइमिंग सीखी है।''

रवीना ने फिल्म 'दूल्हे राजा' के गाने 'लड़का दीवाना लगे' की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ''इस गाने की शूटिंग के दौरान हमारे बीच एक तरह का डांस चैलेंज शुरू हो गया था। हम दोनों को डांस करना बहुत पसंद था और हम एक-दूसरे को चुनौती देते रहते थे कि कौन बेहतर शॉट देगा। गाने में एक ऐसा शॉट था, जिसमें हम दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। उस दौरान हमारी हंसी छूट जाती थी।''

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

8 साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी रश्मि देसाई, बोलीं- 'कमबैक नहीं, एक मकसद की तलाश थी'

8 साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी रश्मि देसाई, बोलीं- 'कमबैक नहीं, एक मकसद की तलाश थी'

'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग...', कुकिंग विवाद को लेकर आम्रपाली दुबे पर माही विज ने निकाली भड़ास

'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग...', कुकिंग विवाद को लेकर आम्रपाली दुबे पर माही विज ने निकाली भड़ास

ट्विन बच्चों के आने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर पहला गणपति उत्सव, कहा- 'दिमाग 60 नहीं, 160 की स्पीड से चलता है'

ट्विन बच्चों के आने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर पहला गणपति उत्सव, कहा- 'दिमाग 60 नहीं, 160 की स्पीड से चलता है'

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मामले में किया पोस्ट, लिखा- मेरी बस यही गुजारिश है कि...

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मामले में किया पोस्ट, लिखा- मेरी बस यही गुजारिश है कि...

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो