Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

मनोरंजन

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

20 अगस्त, 2026 02:17 PM

मुंबई : अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में रणदीप ने कई तरह के किरदार निभाए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिनमें रणदीप अपनी बेटी न्योमिका और अपने पालतू जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिन ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा।

लिन ने लिखा, ''न्योमिका के पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका आइसक्रीम का बाउल हमेशा भरा रहे और तुम्हें कभी कैलोरी गिनने की जरूरत न पड़े। जंगलों में और भी बहुत सारे घर हों, घूमने के लिए खेत हों और दुनिया के हर कोने में एडवेंचर हों।''

लिन ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आप कभी अपनी खूबसूरत मासूमियत न खोएं। आपके अंदर जो जिज्ञासा, उत्साह और अलग अंदाज है, वही आपको खास बनाता है। मेरी कामना है कि आपकी जिंदगी अच्छे दोस्तों, खुशहाल परिवार, हंसी और ढेर सारे प्यार से भरी रहे।''

अपने मैसेज के आखिर में लिन ने दोनों की अब तक की यात्रा और साथ में बनाई गई यादों को याद किया। उन्होंने लिखा, ''हम अब तक जिन जगहों पर गए हैं और वहां जो यादें बनाई हैं, वे मेरे लिए खास हैं। अभी कुछ जगह ऐसी है, जहां हमारा घूमना बाकी है। आई लव यू।''

रणदीप और लिन की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटले' में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। कोरोना महामारी के दौरान जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब दोनों ने साथ रहना शुरू किया।

इसके बाद रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को शादी कर ली। दोनों ने मणिपुर में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आए थे। उनकी शादी के बाद उनकी जिंदगी में एक और बड़ी खुशी आई, जब दोनों माता-पिता बने।

मार्च में रणदीप और लिन की बेटी न्योमिका का जन्म हुआ। रणदीप ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म उनके पिता के जन्मदिन के दिन हुआ।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो