Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण • सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

26 सितंबर, 2026 06:43 PM

मुंबई : अभिनेत्री सौम्या टंडन बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में एक महत्वपूर्ण निभाती नजर आएंगी। शनिवार को अभिनेत्री ने फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनसे डायरेक्शन लेना हर एक्टर का सपना होता है। अभिनेत्री सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से सूरज बड़जात्या और बाकी कास्ट मेंबर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म के पोस्टर की तस्वीर भी पोस्ट की। सौम्या टंडन ने लिखा, "किसी भी एक्टर के लिए सूरज बड़जात्या सर से डायरेक्शन लेना एक सपना होता है। ये अब तक का सबसे खुशनुमा सेट था। मैंने 'ये प्रेम मोल लिया' के सेट पर बिताया हर एक पल दिल से संजोकर रखा है।"

अभिनेत्री ने बताया कि पर्दे के पीछे कोई चीज तभी दिख सकती है, जब वह पर्दे के पीछे भी वैसी ही हो। उन्होंने लिखा, "मैं सच में मानती हूं कि पर्दे पर जो सच्चा प्यार दिखता है, वो तभी आ पाता है जब पर्दे के पीछे भी उतना ही प्यार हो। इस खूबसूरत अनुभव के लिए राजश्री फिल्म्स और पूरी प्यारी कास्ट और क्रू का दिल से शुक्रिया।"
फिल्म निर्माताओं ने सौम्या टंडन के विशिष्ट किरदार के नाम और विवरण को अभी गुप्त रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका यह रोल फिल्म की कहानी में गहराई और वजन जोड़ने वाला एक दमदार सह-कलाकार का है।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें फिल्म की हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस फिल्म से राजश्री का आइकॉनिक किरदार 'प्रेम' 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है, जिसे आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं।
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान