Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

यूएन में रूस ने ट्रंप के गाजा पीस प्लान को दी चुनौती, अब पुतिन और नेतन्याहू ने फोन पर की बात

17 नवंबर, 2025 07:21 AM

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फोन पर बातचीत की। मॉस्को और यरूशलम ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। पुतिन की पहल पर दोनों नेताओं की बातचीत हुई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट को लेकर फोन पर चर्चा की। क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन और नेतन्याहू ने संघर्ष विराम के बीच गाजा पट्टी में हालिया घटनाक्रम, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की स्थिति और सीरिया में स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों पर चर्चा की।

इजरायली मीडिया के अनुसार पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह बातचीत राष्ट्रपति पुतिन की पहल पर हुई और इससे पहले क्षेत्रीय मुद्दों पर कई बातचीत हुई थीं।

बता दें, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा को लेकर अपना प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना को पारित करने के अमेरिकी प्रयास को चुनौती दी। इसके कुछ दिनों के बाद ही दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई है।

इजरायली मीडिया के अनुसार गाजा को लेकर रूस ने जो प्रस्ताव दिया है, वह अमेरिकी पीस प्लान से काफी अलग है। रूस के प्रस्ताव में कहा गया कि "कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों की स्थिति क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है।" वहीं रूस के इस प्लान में ऐसी कई मांगों को भी रखा गया है, जिसमें इजरायली सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के प्रवक्ता ने कहा था कि रूसी योजना ऐसे समय में विभाजन पैदा करने का एक प्रयास है। इसके गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए गंभीर और ठोस परिणाम होंगे, और यह पूरी तरह से टाला जा सकता है। युद्धविराम नाज़ुक है, और हम सुरक्षा परिषद से एकजुट होकर तत्काल आवश्यक शांति सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।"

इजरायली मीडिया के अनुसार इससे पहले अगस्त में दोनों नेताओं की बात हुई थी। इस दौरान रूस और इजरायल कई अलग-अलग मुद्दों को सुलझाने के लिए साथ काम कर रहे थे। वहीं अगस्त में हुई टेलीफोनिक बातचीत में दोनों नेताओं ने सीरिया और ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित