Saturday, August 29, 2026
BREAKING
नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत 13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

खेल

युवा प्रदर्शन पर ध्यान दें, चयनकर्ता खुद आपको ढूंढ लेंगे: सूर्यकुमार यादव

29 अगस्त, 2026 02:42 PM

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा क्रिकेटरों से अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो चयनकर्ता आपको ढूंढ लेंगे। आईएएनएस से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं युवाओं से अपील करूंगा कि वे अपनी तुलना किसी और से न करें क्योंकि हर किसी की कहानी अलग होती है और हर किसी का एक अलग चैप्टर होता है।" पूर्व भारतीय कप्तान ने बातचीत के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया जब वह घरेलू क्रिकेट खेलते थे, ट्रेन से सफर करते थे और अपने मौके का इंतजार करते थे।

सूर्यकुमार ने भारतीय क्रिकेट में बहुत ज्यादा दबाव के बारे में भी बताया, जहां युवा खिलाड़ियों को अक्सर लगता है कि उन्हें बहुत कम उम्र में ही सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचना है।
उन्होंने कहा, "भारत में, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अगर आप 21 या 25 साल की उम्र तक कहीं नहीं पहुंचे, तो आपका करियर खत्म हो गया और आपको कोई दूसरा विकल्प चुनना पड़ सकता है। लेकिन, उम्र कभी भी किसी खिलाड़ी की किस्मत तय नहीं करती। मुझे लगता है कि उम्र कोई आधार नहीं है, अहम आपकी तैयारी है।"
सूर्यकुमार ने कहा, "युवा अपनी स्किल्स को और बेहतर करते रहें और अपनी प्रतगि के प्रति प्रतिबद्ध रहें, खासकर तब जब कोई देख न रहा हो। आपका प्रदर्शन ही चयनकर्ताओं का ध्यान आपकी तरफ खींचता है।"

बता दें कि सूर्यकुमार यादव को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद 31 साल की उम्र में भारतीय टीम में मौका मिला था। टी20 फॉर्मेट में लंबे समय तक दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज रहे सूर्या इस फॉर्मेट में लगातार 2 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। सूर्या ने एक खिलाड़ी के तौर पर टी20 विश्व कप 2024 और कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का सफर हार के साथ समाप्त, टूर्नामेंट में 8वें स्थान पर रही

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का सफर हार के साथ समाप्त, टूर्नामेंट में 8वें स्थान पर रही

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर डच टीम

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर डच टीम

महिला टी20 एशिया कप में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? तीन बार खिताब पर जमाया है कब्जा

महिला टी20 एशिया कप में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? तीन बार खिताब पर जमाया है कब्जा

महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, टॉप पर हरमनप्रीत कौर का नाम

महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, टॉप पर हरमनप्रीत कौर का नाम

अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

ऑस्ट्रेलिया U-19 सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटे भी शामिल

ऑस्ट्रेलिया U-19 सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटे भी शामिल

ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत

ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत