Sunday, August 02, 2026
BREAKING
क्या आपको 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना जरूरी था? जानिए किन टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं होती यह डेडलाइन फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर दिल्ली से 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार लापता और अपहरण हुए 43 नाबालिग सहित 124 लोगों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढा और परिवार से मिलाया टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी! कोहली-शास्त्री को दिया किस बात का क्रेडिट? यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं... 26 साल बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में धूल चटाना चाहेगा वेस्टइंडीज, आज से शुरू दूसरा टेस्ट

मनोरंजन

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

02 अगस्त, 2026 01:14 PM

यामी गौतम का नाम इंडस्ट्री की सफल हिरोइनों में शामिल है। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म विकी डोनर से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब यामी गौतम ने बताया उरी की सफलता से पहले उन्होंने लगभग इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। यामौ गौतम ने कहा कि विकी डोनर के बाद उन्हें अच्छे मौके नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था।

यामी गौतम ने एक्टिंग छोड़ने का बना लिया था मन
फिल्मफेयर से खास बातचीत में यामी गौतम ने कहा कि पहली फिल्म की सफलता के बाद भी, लोगों ने उनके लॉन्च को अपरंपरागत माना था क्योंकि उन्हें एक टिपिकल हिरोइन की तरह नहीं इंट्रोड्यूस किया गया था। यामी ने माना कि उन्हें लेकर लोगों की इस सोच का असर उनके करियर पर भी पड़ा। यामी ने कहा कि सालों तक अच्छे मौके के इंतजार के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था।

हिमाचल वापस जाना चाहती थीं यामी गौतम
यामी ने कहा, “उरी और बाला से ठीक पहले, मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। मैंने सोचा था कि मैं हिमाचल वापस चली जाऊंगी। वहां हमारे खेत हैं। मैंने बिल्कुल एक अलग जिंदगी जीने के बारे में सोचा। मेरे पेरेंट्स बहुत ज्यादा सपोर्टिव थे। उन्होंने कहा- घर आ जाओ और अजीब बात है कि जैसे ही मैंने डर की वजह से इंडस्ट्री से चिपके रहने की कोशिश छोड़ी, सबकुछ बदल गया। उरी मिली, बाला हुई। जीवन लगभग रातों-रात बदल गया।”

आउटसाइडर होने की चुनौतियों पर क्या बोलीं यामी गौतम
इसी बातचीत के दौरान यामी ने आउटासाइडर होने की चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा, "आउटसाइडर होना मुश्किल था। खुद को लगातार साबित करना पड़ता था। कभी-कभी आपको लगता है कि आप किसी एक खास मौके के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन फिर भी किसी और को लगातार मौके मिलते हैं क्योंकि वो पहले से इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। आप सोचने लगते हैं अगर मुझे इतने सारे मौके मिलते, तो क्या मैं भी एक एक्टर के तौर पर आगे नहीं बढ़ता? ये सबसे ज्यादा परेशान करता है। लेकिन मुझे लगता है कि अब चीजें बदल गई हैं। आज दर्शकों को फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं। उन्हें सिर्फ इस चीज से फर्क पड़ता है कि क्या आप एक अच्छे एक्टर हैं? क्या आपकी फिल्म देखने लायक है? ये मुझे आगे आने वाली जनरेशन के लिए बहुत उम्मीद देता है।

बता दें, यामी गौतम की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और बाला, दोनों ही फिल्में साल 2019 में रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं और यामी गौतम के करियर के लिए अहम साबित हुई थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी

जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ