Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

मोदी को सर! कह नमन, त्रिनिदाद-टोबैगो की प्रधानमंत्री ने की सर्वोच्च सम्मान की घोषणा

04 जुलाई, 2025 05:23 PM

त्रिनिदाद-टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के स्वागत में उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनको दुनिया के सबसे प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं में एक बताया। प्रधानमंत्री ने मोदी के स्वागत में उन्हें सर! कह कर नमन किया और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित करने की घोषणा की।

श्री मोदी के सम्मान में पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक समारोह में श्रीमती बिसेसर ने भारत के विकास और मजबूती के लिए प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तनकारी भूमिका तथा कोविड19 महामारी के दौरान तमाद कई देशों को भारत की ओर से भेजी गयी अतिमहत्वपूर्ण वैक्सिन सहायता का उल्लेख किया। श्रीमती बिसेसर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए परंपरागत भारतीय साड़ी पहन कर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वयं हवाई अड्डे पर गयी थीं। श्री मोदी के आतिथ्य सत्कारमें आयोजित औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि हम ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति से गौरवान्वित हैं जो हमारे बहुत निकट और प्रिय हैं। हम ऐसे नेता से गौरवान्वित हैं जिनकी यात्रा केवल प्रोटोकॉल का मामला नहीं है, बल्कि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने श्री मोदी को ‘दुनिया के सबसे सम्मानित, सबसे प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं’ में से एक बताते हुए कहा कि उन्हें भारत के ऐसे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है।

मेजबान देश की प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत के शासन को परिष्कृत किया है और अपने देश को एक प्रमुख और प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शी और भविष्योन्मुखी पहलों के माध्यम से आपने भारतीय अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किया है, एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त बनाया है और सबसे बढक़र आपने दुनिया भर में सभी भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना पैदा की है। भारतीय मूल की महिला नेता ने समारोह में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी उपस्थिति और भारतीय संस्कृति को विश्वभर में प्रस्तुत करने के भारत सरकार के प्रयासों की ओर इंगित करते हुए कहा कि यह केवल शासन ही नहीं बल्कि विरासत के प्रति आपकी श्रद्धा है जो हमें आज रात यहां लेकर आयी है। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, आप 2002 में इस देश की अपनी पहली यात्रा पर आप प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राजदूत के तौर पर आये थे। आज आप 1.4 अरब से अधिक लोगों की सरकार के मुखिया के रूप में आये हैं। आप एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध नेता के रूप में आये हैं, जिनका प्रभाव सीमाओं से परे है। हम आपको नमन करते हैं सर। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों के प्रति श्री मोदी की स्थायी प्रतिबद्धता से प्रवासी भारतीयों को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता दोनों देशों की साझा यात्रा की संस्कृति, इसके इतिहास और भावना को प्रेरित करती है। कोविड रोधी वैक्सिन आपूर्ति का उल्लेख करते हुए श्रीमती बिसेसर ने कहा कि आपके नेतृत्व में भारत ने दुनिया की ओर अपना हाथ बढ़ाया है। चार साल पहले वैक्सीन पहल के साथ आपकी करुणा और परोपकार के माध्यम से ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आपने सुनिश्चित किया कि वैक्सीन और आपूर्ति त्रिनिदाद- टोबैगो सहित सबसे छोटे देशों तक भी पहुँचे। अपने परोपकार के माध्यम से, आपने वहाँ आशा और शांति लाई जहां डर था। उन्होंने श्री मोदी की उस पहल के बारे में कहा कि यह कूटनीति से बढक़र था। यह रिश्तेदारी का कार्य था। साझा मानवता का कार्य था और प्रेम का कार्य था। यह उन कई कारणों में से एक है जिसके लिए हमें आपको हमारे देश के सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ दि रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो से सम्मानित करते हुए बहुत गर्व है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित