Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अरुणाचल में 26,000 करोड़ का हाइड्रो प्रोजेक्ट मंजूर

08 अप्रैल, 2026 08:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में 1720 मेगावाट क्षमता वाले कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को पूरा करने की अनुमानित अवधि 96 महीने (8 साल) रखी गई है।

यह परियोजना 8 x 210 मेगावाट और 1 x 40 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ 6870 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन करेगी।
इस प्रोजेक्ट से अरुणाचल प्रदेश में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी, पीक डिमांड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी, राष्ट्रीय ग्रिड संतुलन को समर्थन मिलेगा और ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

कमला HEP के अलावा, NHPC Limited द्वारा अरुणाचल प्रदेश में अन्य प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं सुबनसिरी लोअर (2000 MW), दिबांग मल्टीपर्पज (2880 MW) निर्माणाधीन हैं, जबकि एटालिन (3097 MW) परियोजना प्रस्तावित है। कमला HEP को NHPC Limited और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उद्यम (JV) के माध्यम से लागू किया जाएगा।

केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए:

4,743.98 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण (फ्लड मॉडरेशन) के लिए देगी
1,340 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे (सड़क, पुल, ट्रांसमिशन) के लिए देगी
750 करोड़ रुपये राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में देगी
राज्य सरकार को इस परियोजना से 12% मुफ्त बिजली मिलेगी और अतिरिक्त 1% राजस्व स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (LADF) के लिए निर्धारित होगा।

इस परियोजना से कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा। लगभग 196 किमी सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो स्थानीय उपयोग के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा, अस्पताल, स्कूल, बाजार जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।
स्थानीय लोगों को मुआवजा, रोजगार और CSR गतिविधियों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।

अन्य परियोजनाओं की बात करें तो सुबनसिरी लोअर (2000 MW) परियोजना का 750 MW हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है और शेष क्षमता दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

इन सभी परियोजनाओं के तहत राज्यों को 12% मुफ्त बिजली और 1% राजस्व स्थानीय विकास के लिए दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी