Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

खेल

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

17 अगस्त, 2026 02:06 PM

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया। ट्रेंट रॉकेट्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए टिम सीफर्ट और पॉल वाल्टर ने मिलकर 66 रन जोड़े। वाल्टर 14 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोस बटलर ने 14 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

हालांकि, सीफर्ट एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेंदों पर 72 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सीफर्ट ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी के दम पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। सीफर्ट को उनकी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। गेंदबाजी में ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से पारी का आगाज करने उतरी बेन डकेट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने 48 रन जोड़े। एलन 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 24 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। एनेउरिन डोनाल्ड ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की दमदार पारी खेली। सैम बिलिंग्स 4 रन ही बना सके, जबकि टिम डेविड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। लुईस ग्रेगरी ने अंत के ओवरों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 16 गेंदों में 32 रन बनाए और अपनी को टीम को 8 विकेट खोकर 158 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान