Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश • बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति • भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना • नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता • Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई • भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर • ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर • जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी • कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

मनोरंजन

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

29 सितंबर, 2026 02:56 PM

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हॉटसीट पर बैठी एक कंटेस्टेंट सोनाली ने क्रिकेट से जुड़े सवाल के दौरान रोहित शर्मा के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी रोहित को लेकर एक प्यारा किस्सा शेयर किया।

शो में कंटेस्टेंट सोनाली से गेम के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन से मजाकिया अंदाज में कहा, ''सर, मैं एक रोहित पगली हूं और उन्हें देखना मेरा बहुत बड़ा सपना है और मैं समझती हूं कि मैं उनकी पत्नी हूं।''

सोनाली की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ''लगता है बहुत प्रेम है आपको उनसे, उनको बताएंगे हम। हम बोलेंगे कि आप उनकी पत्नी बनने आई थीं।''

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मुझे भी रोहित बहुत पसंद हैं और मैं उनसे कई बार व्यक्तिगत तौर पर बात भी कर चुका हूं। जब भी वह मैदान पर खेलते हैं, मैं उनका मैच जरूर देखता हूं।''

अमिताभ बच्चन ने इसके साथ ही रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, ''जब हम स्टेडियम में रोहित को खेलते हुए देखते हैं, तो हमारी नजर कई बार रितिका पर भी जाती है, वह मैच के दौरान फिंगर्स क्रॉस करके बैठी रहती हैं।''

बिग बी ने आगे कहा, ''रितिका की यह आदत हमें काफी दिलचस्प लगी। हमने इस बारे में उनसे पूछा भी था, तो उन्होंने बताया था कि वह रोहित के साथ शादी होने से पहले से ही मैच के दौरान अपनी फिंगर्स क्रॉस करके रखती थीं।''

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 18' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। वहीं रोहित शर्मा इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'फैमिली फुल हाउस' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर

चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर

सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब

'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक संग रिश्ते पर कही बात, बोले- विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक संग रिश्ते पर कही बात, बोले- विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए