Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को दी मंजूरी, बनेगा 6 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 1 प्रतिशत तक महंगा हुआ क्रूड पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच कीमती धातुओं में गिरावट, सोना और चांदी 1.4 प्रतिशत फिसले 'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

मनोरंजन

'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दी प्रतिक्रिया

08 जून, 2026 09:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा जारी है। इसी बीच अब अभिनेता जावेद जाफरी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही रणवीर सिंह का समर्थन भी जताया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे विवाद की जानकारी होने से इनकार किया। जावेद जाफरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''मुझे इस विवाद की जानकारी नहीं है। न मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी हूं और न ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं, इसलिए इस विवाद की अंदरूनी जानकारी मुझे नहीं है।''

हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के काम की तारीफ की। जावेद जाफरी ने कहा, ''रणवीर अच्छा काम करता है और मेरा दोस्त है। मुझे भरोसा है कि विवाद जो भी होगा, जल्द ही सुलझ जाएगा।'' जावेद जाफरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 'डॉन 3' विवाद लगातार गहराता जा रहा है और इस पर फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

इससे पहले भी कई कलाकार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा था, ''सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) को रणवीर सिंह के मेंबर होने पर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होती है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं। यह बात पहले ही पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हम उनके लिए, उनके साथ हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरतपड़ी,, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा खड़े हैं।''

वहीं, कंगना रनौत ने इस विवाद पर अपना अलग ही नजरिया पेश किया था। उन्होंने कहा था, ''जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं।'' दरअसल, पूरा मामला फिल्म 'डॉन जुड़ा जुड़ा हुआ है। इस फिल्म की घोषणा साल 2023 में फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने की थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले थे और इसे लोकप्रिय डॉन फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी माना जा रहा था। हालांकि बाद में खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद विवाद शुरू हुआ और यह मामला अलग-अलग संगठनों तक पहुंच गया। मेकर्स ने दावा गया कि शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों में काफी खर्च हो चुका था और अचानक बदलाव से करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ, जिसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया

'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया

ओटीटी में कदम रख कम्फर्ट जोन से बाहर आईं हेली शाह, बोलीं- काम से बनाना चाहती हूं पहचान

ओटीटी में कदम रख कम्फर्ट जोन से बाहर आईं हेली शाह, बोलीं- काम से बनाना चाहती हूं पहचान

टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी है : अद्रिजा रॉय

टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी है : अद्रिजा रॉय

500 लड़कियों को पछाड़ने के बाद अमीषा पटेल को मिली थी 'गदर' की सकीना, 12 घंटे चला था ऑडिशन

500 लड़कियों को पछाड़ने के बाद अमीषा पटेल को मिली थी 'गदर' की सकीना, 12 घंटे चला था ऑडिशन

'काम मिलना बंद हो गया था', शिल्पा शेट्टी ने करियर के सबसे मुश्किल दौर का सुनाया किस्सा

'काम मिलना बंद हो गया था', शिल्पा शेट्टी ने करियर के सबसे मुश्किल दौर का सुनाया किस्सा

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा बोले- 'आज भी लोग 'बिट्टू' बुलाते हैं तो दिन बन जाता है'

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा बोले- 'आज भी लोग 'बिट्टू' बुलाते हैं तो दिन बन जाता है'

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ

'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ

अमृता राव: सादगी और अभिनय से जीता दर्शकों का दिल, ‘पूनम’ के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान

अमृता राव: सादगी और अभिनय से जीता दर्शकों का दिल, ‘पूनम’ के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान