Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• भारत-कनाडा व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता, साल के अंत तक डील फाइनल करने की कोशिश • कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत पहुंचीं, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर, मुंबई-जामनगर में ऊर्जा सहयोग पर फोकस • प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति • सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 प्रतिशत पर पहुंची, आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा • त्योहारी सीजन में देश में 7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान : कैट • आईटी शेयरों में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला • विदेशी मुद्रा बाजार पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव कम करने के लिए जारी रहेंगे जरूरी कदम : वित्त मंत्री • अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा • जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

मनोरंजन

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

14 अक्टूबर, 2026 03:02 PM

मुंबई(एजेंसी) : हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह जापान के टोक्यो में गए और फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु के साथ मिलकर अपनी फिल्म पेश की।

इस दौरान उन्होंने जापान के लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस देश में आना और यहां के लोगों से इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जापान के साथ अपने जुड़ाव और फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, ''बचपन में मेरा सपना दुनिया देखने का था। मैं यह देश पहली बार कब आया था, इसे कभी नहीं भूल सकता। यहां की संस्कृति, कला और इतिहास से प्यार हो जाना स्वाभाविक है।''

उन्होंने आगे कहा, ''आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं अपना सपना जी रहा हूं और आपके लिए फिल्में बना पा रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास है। मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे लोगों, जिंदगी और कला में दिलचस्पी है।''

वहीं, वीडियो में फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु कहते हैं, ''टॉम क्रूज दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है। उनके साथ काम करने के लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। फिल्म में बेहतरीन स्टारकास्ट है। एक स्टूडियो ने ऐसी फिल्म पर भरोसा जताया, जिसे बनाना काफी जोखिम भरा था।''

इसके बाद टॉम वीडियो में आगे कहते हैं, ''मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाए। दुनिया और जिंदगी बदलती रहती है, लेकिन कहानी कहने का तरीका अपनी जगह कायम रहता है। जापान में मिले प्यार के लिए मैं लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे यहां से जाने के बाद इस जगह की याद आएगी।''

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए टॉम ने कैप्शन में लिखा, ''जापान के शानदार लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने इस बार और इस खूबसूरत देश के मेरे हर दौरे को खास बनाया।''

बता दें कि 'डिगर' में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल का किरदार निभा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति है। वह एक ऐसे मिशन पर निकलता है, जिसमें उसे यह साबित करना है कि वही इंसानियत को बचा सकता है। लेकिन उसके ही कारण शुरू हुई एक बड़ी तबाही सब कुछ खत्म करने की कगार पर पहुंच जाती है।

फिल्म में टॉम के अलावा सैंड्रा हुलर, जॉन गुडमैन, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड, रिज अहमद और एमा डी'आर्सी भी नजर आएंगे। फिल्म को टॉम क्रूज और एलेजांद्रो इनारितु ने प्रोड्यूस किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र