Monday, July 20, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

खेल

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

19 जुलाई, 2026 04:11 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होनी है। इस खिताबी मुकाबले को लेकर भारत में भी फैंस काफी उत्सुक हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि फाइनल में भी एक बार फिर लियोनेल मेसी का मैजिक दिखेगा, तो कुछ फैंस स्पेन को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

केरल के मलप्पुरम में एक फैन ने कहा कि फाइनल मैच में स्पेन बाजी मारने में सफल रहेगा। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि खिताबी मुकाबले में स्पेन अर्जेंटीना को 2-1 से हराएगा। वहीं, एक अन्य फैन के अनुसार, अर्जेंटीना अपने दमदार खेल के बूते फाइनल में स्पेन से पार पाने में सफल रहेगा और मेसी के जादुई खेल के बूते अर्जेंटीना इतिहास रचेगा।

राजस्थान के कोटा में एक युवा फैन ने स्पेन को फाइनल में खिताब का मजबूत दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि स्पेन का डिफेंस काफी मजबूत है और लामिन यामल खिताबी मुकाबले में शानदार खेल दिखाएंगे। एक अन्य फैन के मुताबिक, मेसी का यह आखिरी विश्व कप है, तो ऐसे में वह अर्जेंटीना के लिए ट्रॉफी जीत सकते हैं। एक फैन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों से सजी स्पेन की टीम अनुभवी अर्जेंटीना पर फाइनल में भारी पड़ सकती है। वहीं, एक फैन के अनुसार, खिताबी मैच में मेसी अर्जेंटीना के लिए तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं।

गुजरात के राजकोट में दिशा नाम की महिला फैन के अनुसार, खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम बाजी मारने में सफल रहेगी। वहीं, कुंजल नामक फैन ने कहा कि फाइनल मैच में अर्जेंटीना के जीतने के चांस 60, जबकि स्पेन के जीतने की संभावना 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में कई मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है। एक फैन ने उम्मीद जताई कि फाइनल में लामिन यामल दमदार प्रदर्शन करेंगे और स्पेन को जीत दिलाने में सफल रहेंगे। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, स्पेन की टीम 16 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक होंगी

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक होंगी

कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु

कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु