Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

05 सितंबर, 2026 06:57 PM

हिमाचल पथ परिवहन निगम की 10 नई ई-बसों का आनंद आप नादौन विधानसभा क्षेत्र में उठा सकते हैं ये इलेक्ट्रिक बसें 15 रूट पर सेवाएं दे रही हैं। इन बसों के जरिये आप अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं। हमीरपुर जिला को 35 नई ई-बसें मिली हैं, जिनमें से 10 बसें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के विधानसभा क्षेत्र नादौन को सौंपी गई हैं। परिवहन निगम ने इन बसों के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय हमीरपुर, उपमंडल नादौन, देहरा, प्रागपुर, सुजानपुर से सीधा जोड़ा है। ई बसें हमीरपुर से सुजानपुर, होशियारपुर व बद्दी रूट पर भी सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हमीरपुर से चोड़ू, हमीरपुर से बड़ा, हमीरपुर से कश्मीर, कांगू, धनेटा, हमीरपुर से पांचघाम धनेटा, हमीरपुर से कश्मीर, कांगू, हमीरपुर से गलोड़, जसाई, धनेटा, हमीरपुर से होशियारपुर, हमीरपुर, सुजानपुर से होशियारपुर, हमीरपुर से लाहड़, रतियां नादौन, हमीरपुर से लाहड़ रतियां, जीहण-बड़ा, हमीरपुर से प्रागपुर-ढलियारा, नादौन से धनेटा, हमीरपुर से जसाई-धनेटा वाया गलोड़ नादौन तक, नादौन से घट्टा-मझीण, हमीरपुर से बद्दी वाया धनेटा रूट पर ये बसें चलाई गई हैं। ई-बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी ने हिमाचल को हरित प्रदेश बनाने का सपना संजोया है। अभी तक 500 से अधिक ई-बसें प्रदेश में सेवाएं दे रही हैं। 297 नई ई-बसें हाल ही में परिवहन बेड़े में शामिल की गई हैं। जबकि 1000 नई ई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें एक साल के भीतर खरीदी जाएंगी। उधर नादौन के उधर नादौन क्षेत्र की जनता नई बस सुविधा मिलने से गदगद है क्षेत्रीय ग्रामीणों राज कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान चमराल नीतू सिपहिया, विनय कुमार, रवि कुमार, आशा देवी, अनिल कुमार, संजय कुमार, अनवर अली, विक्की, सूरत सिंह सुखदेव ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना