Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

मनोरंजन

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

17 अगस्त, 2026 02:27 PM

मुंबई ; 'शक्तिमान' के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने देश के राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम्' को देश का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। आईएएनएस से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि वह यह बात पहले भी कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।

आईएएनएस से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ''मैंने तीन साल पहले कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान बनाया जाना चाहिए। 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रीय गान नहीं है। यह क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी प्रशंसा में एक गीत लिखा था और हमने उसे स्वीकार कर लिया।''

अभिनेता ने आगे 'जन गण मन' में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह अपना नहीं लगता। इसके उलट उन्होंने 'वंदे मातरम' को देश की भावना से जुड़ा हुआ बताया। मुकेश खन्ना ने कहा, '''जन गण मन' के शब्दों में आने वाले 'भाग्यविधाता', 'पंजाब' और 'सिंध' जैसे शब्द, यह अपना नहीं लगता। 'वंदे मातरम' अपना है। महान गायिका लता मंगेशकर ने इसे बेहद खूबसूरती से गाया था और मैं खुद भी इस गीत को लेकर काफी समय से काम कर रहा हूं।''

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में मेरी कल्याणजी-आनंदजी से भी मुलाकात हुई थी। मैंने 'वंदे मातरम' का करीब सात मिनट का एक गाना रिकॉर्ड किया है और मेरी इच्छा है कि यह रिकॉर्डिंग आइकॉनिक बने।"

मुकेश खन्ना ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि 'जन गण मन' को जल्द से जल्द हटाकर 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। स्कूलों और विभिन्न कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' को प्रमुखता दी जा रही है। सबसे पहले, पूरा 'वंदे मातरम' गाया जाना चाहिए क्योंकि गीत के कुछ हिस्से पहले हटा दिए गए थे। 'वंदे मातरम' को दोबारा प्रमुखता मिलते देखकर मैं बेहद खुश हूं।''

बता दें कि इससे पहले मुकेश खन्ना कमीडियन समय रैना को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आए थे। समय रैना ने अपने शो 'स्टिल अलाइव' में मुकेश खन्ना के मशहूर 90 के दशक के किरदार शक्तिमान को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समय रैना के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने समय रैना को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 'कुत्ते की दुम' तक कह दिया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए अपने पुराने बयान पर की बात, बोले, “इंसान बदलता है; अगर कोई कहे कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है”

यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए अपने पुराने बयान पर की बात, बोले, “इंसान बदलता है; अगर कोई कहे कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है”

किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर