Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा बोले- 'आज भी लोग 'बिट्टू' बुलाते हैं तो दिन बन जाता है'

08 जून, 2026 09:54 AM

मुंबई: हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने अपनी अनोखी कहानी, लोककथा से जुड़े कथानक और तकनीकी प्रयोगों के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए रविवार को 2 साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म में बिट्टू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अभय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा किया। अभय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें और शूटिंग के दौरान के खास पलों को साझा किया। इन तस्वीरों में फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों की मस्ती, सेट पर बिताए गए यादगार पल और पर्दे के पीछे की झलकियां देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में अभय अपने को-स्टार्स और टीम के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन झलकियों ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है।

इन तस्वीरों के साथ अभय ने लिखा, '"मुंज्या' को दो साल पूरे हो गए हैं, और यह वही दिन है जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। आज भी जब लोग मुझे मेरे किरदार के नाम "बिट्टू" से बुलाते हैं, तो सच में मेरा दिन बन जाता है। दर्शकों के प्यार और समर्थन ने वह जिंदगी दी है, जिसकी मैंने कभी सिर्फ कल्पना की थी। मैं जल्द ही फैंस के लिए नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा हूं।' अभय की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने कमेंट किया और लिखा– 'यह फिल्म हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में रहेगी।'

'मुंज्या' फिल्म के बारे में बात करें तो इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया था, जबकि इसकी कहानी निरेन भट्ट ने लिखी थी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया था। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की लोककथाओं में प्रचलित 'मुंज्या' नामक भूत पर आधारित थी। कहानी में एक ऐसा लड़का है, जो अपने से बड़ी उम्र की लड़की से एकतरफा प्यार करता है। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए वह काले जादू का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन एक दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है। अधूरी इच्छा के चलते वह एक भूत बनकर भटकता है। सालों बाद उसका सामना अपने ही वंशज बिट्टू से होता है और यहीं से कहानी में रोमांच, डर और हास्य का सिलसिला शुरू होता है।

फिल्म में अभय वर्मा ने बिट्टू का किरदार निभाया था। बिट्टू अपनी बचपन की दोस्त बेला (शरवरी वाघ) से प्यार करता है, लेकिन उससे अपने दिल की बात नहीं कह पाता। दूसरी ओर मुंज्या अपनी अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने के लिए बिट्टू को मोहरा बनाने की कोशिश करता है। इसी संघर्ष के बीच फिल्म में कई डरावने और हास्यपूर्ण घटनाक्रम सामने आते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री