Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

मालदीव के मामलों में किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे, मोदी की मौजूदगी में बोले मुइज्जू

27 जुलाई, 2025 04:53 PM

माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार की किसी भी देश को अपने मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देने की स्पष्ट नीति है और मालदीव के लोग देश की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुइज्जू मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस पर मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और मालदीव पुलिस सेवा (एमपीएस) को संबोधित कर रहे थे। मालदीव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब राष्ट्रपति ने संयुक्त समारोह में दोनों बलों को संबोधित किया हो। मालदीव की दो दिन की राजकीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

पुलिस और रक्षाबलों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने कहा कि इसे लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। मालदीव के विशाल समुद्री क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अपेक्षाकृत कम आबादी के बावजूद, मालदीव के लोग स्वयं ही मातृभूमि की रक्षा और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उठाएंगे। साथ ही उन्होंने माना कि मालदीव को कुछ संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना होगा, और इस संबंध में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग करने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

राष्ट्रपति ने उन राष्ट्रीय नायकों को भी श्रद्धांजलि दी जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक मालदीववासी को इस विरासत को संजो कर रखना चाहिए। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा को बनाए रखने की साझा ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। मालदीव की स्वतंत्रता के इतिहास की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की संप्रभुता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय रक्षा बलों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और मालदीव पुलिस सेवा (एमपीएस) को मज़बूत और आधुनिक बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित