Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

बाज़ार

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

03 मई, 2026 03:59 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। तिमाही नतीजे, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और आर्थिक आंकड़े शेयर बाजार की चाल निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अगले हफ्ते अंबुजा सीमेंट्स, बीएचईएल, एक्साइड इंडस्ट्रीज, पेट्रोनेट एलएनजी, टाटा केमिकल्स, हीरे मोटोकॉर्प, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, पंजाब नेशनल बैंक, रेमंड, एसआरएफ, बजाज ऑटो, पॉलीकैब, श्रीसीमेंट, बीएसई लिमिटेड, गोवा कार्बन और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, 4 मार्च को मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और 6 मई को सर्विसेज और कंपोजिट पीएमआई का डेटा जारी किया जाएगा।

वहीं, कच्चे तेल भी अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए अहम फैक्टर होगा, क्योंकि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमत लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,913.50 और निफ्टी 99.60 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.55 पर था।

सूचकांक में निफ्टी पीएसयू बैंक (3.87 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (2.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (2.25 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (2.10 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (2.05 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (0.69 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.19 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस (2.46 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.94 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.22 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (1.08 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.91 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167.95 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,784.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 286.40 अंक या 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,007.15 पर बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट