Friday, October 16, 2026
BREAKING
• CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस • बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब • पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह • ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात • ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष • ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं • भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा • पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी • सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई • नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

मनोरंजन

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

15 अक्टूबर, 2026 02:13 PM

मुंबई(एजेंसी) : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माइकल डगलस की किताब बेस्टसेलर लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैथरीन जेटा-जोन्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी।

कैथरीन ने लिखा कि उन्हें पहले से ही पता था कि उनके पति नंबर वन हैं, लेकिन अब पूरी दुनिया भी इस बात से सहमत है।

कैथरीन ने इंस्टाग्राम पर माइकल डगलस की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए लिखा, ''नंबर वन बेस्टसेलर। न्यूयॉर्क टाइम्स। हर जगह, हर चीज में, एक साथ। मुझे तो पहले से ही पता था कि आप नंबर वन हैं। लेकिन, अब लगता है कि पूरी दुनिया भी इस बात से सहमत है। मेरे प्यार, बधाई हो।''

कैथरीन जेटा-जोन्स और माइकल डगलस की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसके एक साल बाद यानी 2000 में शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम डायलन माइकल और बेटी का नाम कैरिस जेटा है।

कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं।

कैथरीन जेटा-जोन्स अपने एक्टिंग करियर में भी लगातार सक्रिय हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने हिट सीरीज 'वेडनसडे' के तीसरे सीजन पर काम शुरू करने की जानकारी दी थी। बता दें कि 'वेडनसडे' मशहूर किरदार वेडनसडे एडम्स पर आधारित है, जिसे चार्ल्स एडम्स ने बनाया था।

सीरीज में जेना ओर्टेगा मुख्य किरदार में हैं, जबकि लुइस गजमैन और कैथरीन उनके माता-पिता की भूमिका में हैं।

वहीं, माइकल डगलस हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर कई दशकों तक फैला रहा है।

उन्हें खास तौर पर ओलिवर स्टोन की फिल्म 'वॉल स्ट्रीट' में गॉर्डन गेको के किरदार के लिए जाना जाता है। इस भूमिका ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। उन्हें आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'लुकिंग थ्रू वॉटर' में देखा गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'