Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

मनोरंजन

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

16 अगस्त, 2026 07:10 PM

मुंबई : भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली है, लेकिन इन दिनों वह एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्हें कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करने के लिए चुना गया है।

यह शो सामंथा के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वह अपने अब तक के काम से बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी। शो में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने सितारे किचन में खाना बनाते और एक-दूसरे को चुनौती देते दिखाई देंगे।

अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर सामंथा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ''मैं इस शो के बारे में दर्शकों को बताने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' जैसे प्रोजेक्ट को मैंने पहले कभी नहीं किया और यही बात मुझे इसकी तरफ खींच लाई।''

सामंथा ने शो के बहाने खाने से जुड़ी अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा, ''खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लोगों को करीब लाने और उनके साथ यादें बनाने का एक शानदार तरीका भी है। खाना बनाते समय किसी व्यक्ति का ऐसा पक्ष सामने आ सकता है, जिसे आमतौर पर कैमरे के सामने देखने का मौका नहीं मिलता।''

सामंथा को शो में आने वाले तमिल सितारों को किचन में अलग-अलग चुनौतियों से गुजरते देखने का भी खासा इंतजार है। सामंथा ने कहा, ''मैं देखना चाहती हूं कि इंडस्ट्री के पसंदीदा कलाकार जब खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे तो किस तरह जोखिम उठाएंगे और गलतियों से सीखेंगे।''

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को बनिजय एशिया के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। यह दुनियाभर में लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' के फॉर्मेट पर आधारित होगा। इसमें स्थानीय स्वाद को खास महत्व दिया जाएगा और इसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे नजर आएंगे। शो का प्रीमियर जल्द ही सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन'

डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन'

बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल

बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल

'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया'

'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया'

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा