Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

महज 24 रन देकर 4 विकेट, रसिख सलाम डार के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

16 अप्रैल, 2026 10:58 AM

बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध मुकाबले में महज 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह आरसीबी की तरफ से किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी का चौथा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले जा रहे इस मुकाबले में रसिख ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर एडेन मार्करम (12) को देवदत्त पड्डिकल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 15.5 ओवर में आयुष बडोनी का कैच जितेश शर्मा ने लपका। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख ने मुकुल चौधरी (39) को बोल्ड किया, जिसके बाद पारी की अंतिम गेंद पर अवेश खान को भी रसिख ने बोल्ड किया। आरसीबी के लिए अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों में हर्षल पटेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2021 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 27 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। लिस्ट में श्रीनाथ अरविंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में पंजाब की टीम के विरुद्ध 14 रन देकर 4 विकेट निकाले थे। केपी अपन्ना इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

बुधवार को खेले जा रहे इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए।

आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट प्राप्त किया।
आरसीबी ने इस सीजन अब तक 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम ने शुरुआती 2 मैच जीतने के बाद तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना किया था, लेकिन अगले मैच में आरसीबी ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे