Thursday, August 06, 2026
BREAKING
रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

हिमाचल

मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के पैकेटों की बिक्री पर रहेगी रोक

06 अगस्त, 2026 07:11 PM

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

हमीरपुर में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, यात्रियों को मिलेंगी कई खास सुविधाए

हमीरपुर में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, यात्रियों को मिलेंगी कई खास सुविधाए

हिमाचल के हितों से नहीं होगा समझौता, BBMB से ₹4200 करोड़ और चंडीगढ़ में अपना हिस्सा लेकर रहेगी सरकार : CM सुक्खू

हिमाचल के हितों से नहीं होगा समझौता, BBMB से ₹4200 करोड़ और चंडीगढ़ में अपना हिस्सा लेकर रहेगी सरकार : CM सुक्खू

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

"मुंबई में रहकर बिगड़ चुका है कंगना का मानसिक संतुलन, देवभूमि के संस्कार ऐसे नहीं", चंपा ठाकुर ने साधा निशाना

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

Hamirpur News:

Hamirpur News: "36 करोड़ का टैंडर तो फिर कैसे हो गई 100 करोड़ की पेमेंट", सुक्खू सरकार पर राजेंद्र राणा का तीखा हमला

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार