Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

मचाडो का शांति पुरस्कार लेकर फूले नहीं समा रहे ट्रंप, बोले- यह 'मेरे लिए सम्मान की बात', नोबेल इंस्टीट्यूट ने बताई सच्चाई

16 जनवरी, 2026 07:25 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर यह दावा सामने आया है कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार उन्हें “समर्पित” कर दिया है। इस दावे के बाद ट्रंप ने खुशी जताते हुए इसे अपने लिए सम्मान बताया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मचाडो “एक साहसी और अद्भुत महिला” हैं और उनका यह कदम आपसी सम्मान का प्रतीक है। व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि मचाडो ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर यह सम्मान दिया है। रॉयटर्स के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप इस सम्मान को अपने पास रखना चाहते हैं।

हालांकि, नोबेल इंस्टीट्यूट ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि नोबेल पुरस्कार किसी और को दिया या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। संस्थान के अनुसार, यह पुरस्कार व्यक्तिगत होता है और केवल उसी व्यक्ति के नाम से मान्य रहता है जिसे यह प्रदान किया गया हो। ऐसे में मचाडो द्वारा नोबेल “देने” का दावा केवल प्रतीकात्मक माना जा सकता है।

नोबेल इंस्टीट्यूट ने यह भी कहा कि मचाडो वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सरकार के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष का चेहरा रही हैं, लेकिन इस घटनाक्रम में उनके संघर्ष को पीछे छोड़कर पूरा फोकस ट्रंप पर चला गया, जो असामान्य है। इस तरह, ट्रंप को लेकर नोबेल मिलने की खबर ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है जहां एक ओर इसे प्रतीकात्मक सम्मान बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों के तहत इसे असंभव करार दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित