Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

11 अगस्त, 2026 08:14 PM

पालमपुर : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश की राजनीति, मंत्रिमंडल विस्तार और कानून-व्यवस्था सहित कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। अभी सरकार के पास लगभग 14 महीने पड़े हैं तो क्या प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला से मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार में नंबर-2 की पोजीशन हमेशा शक के दायरे में रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं और अटकलें राजनीति का हिस्सा हैं। मैं सरकार मे नंबर 2 पोजीशन मे हूं, जो हमेशा शक के दायरे मे रहती।


"हमेशा कांग्रेस मैन रहूंगा"
मुकेश अग्निहोत्री ने अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, “कांग्रेस मैन था.. हूं और और हमेशा कांग्रेस मैन रहूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पहले भी थी, आज भी है और आगे भी बनी रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा की जिला कांगड़ा राजनीतिक रूप में बहुत ही इंपोर्टैंट है। कांगड़ा की जनता ने हमें विधायक दिए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार है। मुख्यमंत्री स्तर पर ही लिया जाता है। "आशीष बुटेल को कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा" इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषयों पर अंतिम निर्णय पार्टी ओर हाई कमांड तय करती हैं। नेतृत्व सुधीर शर्मा व मुख्यमंत्री के बीच चली बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों की बात करती है। हम प्रदेश की जनता के बीच जाकर जनता के दुखों को समझ रहे हैं।


विपक्ष में रहते हुए आपका आक्रामक रवैया था, परंतु सत्ता में आते ही आप कूल दिख रहे हैं। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह किरदार का मसला है। उस समय विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहा था और सत्ता में भाजपा थी। ऐसे में भाजपा की सरकार हटाने का मसला था। अब कांग्रेस सरकार में भूमिका को निभा रहे हैं। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार की चिंता छोड़ केवल विपक्ष की भूमिका निभाने पर ध्यान दें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे को लेकर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरैंस की नीति पर कार्य कर रही है तथा दृढ़ राजनीतिक इच्छा के दृष्टिगत हिमाचल से इसका खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चिट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना