Saturday, August 29, 2026
BREAKING
नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत 13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

मनोरंजन

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

29 अगस्त, 2026 02:38 PM

मुंबई : अभिनेत्री भावना पानी फिल्मों और रंगमंच में खास पहचान रखती हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि वे अपने करियर में एक बार संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया, "संजय लीला भंसाली सर, चाहे मुझे कोई भी रोल दें, उसे आगे ले जाना मेरे ऊपर है। मैं उम्मीद करती हूं कि जब भी मुझे उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा, तो वह शानदार, दमदार और चुनौतीपूर्ण रोल होगा। मैं यह भी उम्मीद करती हूं कि वह डांस वाला हो क्योंकि मैंने बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखा है। मुझे लगता है कि संजय लीला भंसाली सर को शास्त्रीय संगीत और नृत्य की अच्छी समझ भी है। अभिनेत्री का मानना है कि हिंदी फिल्मों में अगर किसी निर्देशक ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और म्यूजिक को बड़े कैनवास पर उतारा है, तो वे संजय लीला भंसाली सर हैं।

अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल पूछा, "आपने यह भी कहा है कि अगर आप एक्टर या डांसर नहीं होते, तो आप एस्ट्रोनॉट बनना चाहते। एक्टिंग कल्पना और इमोशन से चलती है, जबकि एस्ट्रोफिजिक्स लॉजिक और साइंस पर आधारित है। ये अलग-अलग दुनियाएं आपकी पर्सनैलिटी में एक साथ कैसे रहती हैं?"
अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, "इमोशन कभी भी बिना तर्क के नहीं आते हैं। ये आते कहां से हैं, उसका मकसद और जरूरत क्या है? यह सब समझने के लिए बहुत सारे तर्क और विज्ञान की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको बिहेवियरल साइंस की भी जानकारी होनी चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जहां आपके दिमाग का तार्किक होना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि तार्किक दिमाग के साथ-साथ कल्पना और भावना की भी जरूरत होती है। वैज्ञानिक सोच होने से एक एक्टर को बहुत मदद मिलती है।"

अभिनेत्री भावना पानी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने 'नौकरानी रागिनी' का किरदार निभाया था। अभिनेत्री ने इस फिल्म के लोकप्रिय गाने 'ओ सुंदरी' में अपने डांस से वह काफी चर्चा में आई थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी

13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'