Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’ Himachal : तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए MoU साइन अग्निवीरों को 20% नौकरी आरक्षण की सिफारिश, गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र संशोधित टोल नीति से 228 करोड़ के राजस्व का अनुमान, सीमावर्ती निवासियों को राहत संभव, निजी वाहन मुक्त मनाली और शिमला में कचरे का वैज्ञानिक निपटान गंभीर चुनौती, विधानसभा में बोले विक्रमादित्य सिंह

दुनिया

भारत-ब्राजील साझेदारी को नई ऊंचाई: 20 अरब डॉलर का व्यापारिक लक्ष्य, हुए छह महत्वपूर्ण समझौते

09 जुलाई, 2025 03:09 PM

भारत और ब्राजील के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों और सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये समझौते आतंकवाद और संगठित अपराध से मुकाबले, नवीकरणीय ऊर्जा, जन-स्तर पर लागू डिजिटल समाधान साझा करने, बौद्धिक संपदा सहयोग, कृषि अनुसंधान और गोपनीय सूचना की सुरक्षा से संबंधित हैं। इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी। 

दोनों देशों के व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया।

आतंकवाद पर ‘शून्य सहनशीलता और शून्य दोहरे मापदंड’ की नीति को दोहराया

दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल अवसंरचना, संस्कृति और जन-जन संपर्क जैसे अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद पर ‘शून्य सहनशीलता और शून्य दोहरे मापदंड’ की नीति को दोहराया और वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

उन्होंने विशेष रूप से महत्वपूर्ण खनिजों, नई और उभरती तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सुपरकंप्यूटर, डिजिटल सहयोग और गतिशीलता के नए क्षेत्रों में भी साझेदारी के नए अवसर तलाशने पर बल दिया। 

पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ से किया सम्मानित  

वहीं ब्राजील की राजकीय यात्रा पर आज राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति लीला देसल बने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ब्राजील की एकजुटता और समर्थन के लिए राष्ट्रपति लूला का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की ब्राजील के अल्वोराडा पैलेस में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य दिया। अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ब्राजील की एकजुटता और समर्थन के लिए राष्ट्रपति लूला का धन्यवाद किया। 

भारत और ब्राजील की यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता और संतुलन का अहम स्तंभ

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील की यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता और संतुलन का अहम स्तंभ है। दोनों देश एकमत हैं कि सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों के लिए कोई स्थान नहीं है और भारत ‘जीरो टॉलरेंस एंड जीरो डबल स्टैंडर्ड’ की नीति का पालन करता है।

भारत-ब्राजील का सहयोग न केवल ग्लोबल साउथ, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-ब्राजील का सहयोग न केवल ग्लोबल साउथ, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं को उठाना भारत का नैतिक दायित्व है।

ब्राजील के राष्ट्रपति को भारत यात्रा के लिए किया आमंत्रित 

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति लूला द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया गया। इस पर प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आभार व्यक्त किया और ब्राजील के राष्ट्रपति को भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ब्राज़ीलियाई भाषा में “मुईतो ओबरी-गादो” कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात