Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

17 अक्टूबर, 2026 03:51 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 2-2 से बराबर सीरीज का नतीजा इसी मुकाबले से निकलना है। हालांकि, पांचवें टी20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

दरअसल, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका है। मैच के दिन बारिश होने के 90 प्रतिशत चांस हैं। खासतौर पर शाम के समय तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूरे समय मैदान पर काले बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। यानी पांचवें टी20 में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (मैदान पर पानी को सुखाने की व्यवस्था) काफी अच्छा है, जिसे देखते हुए कुछ ओवरों का मैच होने की आस लगाई जा सकती है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए थे। टीम की ओर से शाई होप ने एक बार फिर शानादर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी।

होप ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। अर्शदीप और मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 52 रन दिए थे। वहीं, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी काफी रन खर्च किए थे।

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी थी। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें