Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

भारत पर फिर बरसे ट्रंप के सलाहकार नवारो, कहा-‘अमेरिकी नौकरियां छीन रहा इंडिया’, मिला जबरदस्त जवाब

07 सितंबर, 2025 05:51 PM

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूसी तेल की खरीद जारी रखने के लिए एक बार फिर भारत की आलोचना की है। नवारो ने पिछले कुछ हफ्तों में रूस के साथ ऊर्जा संबंधों को लेकर भारत पर कई बार निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ वाह, एलन मस्क लोगों के पोस्ट से दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं। नीचे दिया गया बकवास नोट भी यही है। बकवास। भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले वह तेल नहीं खरीदता था। भारतीय सरकार की प्रचार मशीन तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो।''

भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित और बाज़ार की गतिशीलता से प्रेरित है। नवारो ने उनकी पिछले पोस्ट पर किए गए एक ‘कम्युनिटी पोस्ट' के उत्तर में यह जवाब दिया था। उस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि भारत रूस से जो तेल खरीद रहा है उससे रूसी युद्ध तंत्र को पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहा था, ‘‘भारत के अधिक शुल्क से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारत रूसी तेल को विशुद्ध रूप से लाभ कमाने के लिए खरीदता है। इस राजस्व से रूसी युद्ध मशीन चलती है। यूक्रेनी और रूसी लोग मरते हैं। अमेरिकी करदाताओं को अधिक भुगतान करना पड़ता है...।'' कम्युनिटी पोस्ट में नवारो के दावों को ‘‘पाखंड'' बताया गया। इसमें कहा गया, ‘‘ ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारत द्वारा रूसी तेल की वैध, संप्रभु ख़रीद अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है।

अमेरिका भारत पर दबाव डाल रहा है जबकि खुद अरबों डॉलर के रूसी सामान जैसे यूरेनियम का आयात जारी रखे हुए है, जो उसके दोहरे मापदंड को साफ़ तौर पर उजागर करता है।'' ‘एक्स' के अनुसार कम्युनिटी नोट्स का उद्देश्य ‘‘ऐसी दुनिया बनाना है जहां लोगों को सही जानकारी हो'' और इसके लिए सोशल मीडिया मंच पर लोगों को यह मौका दिया जाता है कि वे ‘‘संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट्स में संदर्भ जोड़ सकें।'' इसमें उपयोगकर्ता किसी भी पोस्ट पर टिप्पणी कर सकते हैं और यदि विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्याप्त उपयोगकर्ता उस टिप्पणी को उपयोगी मानते हैं तो वह सार्वजनिक रूप से पोस्ट पर दिखाई जाती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर