Sunday, August 09, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा' गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

खेल

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

09 अगस्त, 2026 03:29 PM

कोलंबो; भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की। भारतीय टीम वॉर्मअप मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरी और टीम ने दूसरे दिन के स्कोर पर ही पारी को घोषित करने का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे पडिक्कल ने 164 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 142 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

हालांकि, केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 67 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 90 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। वहीं, गुरनूर बरार ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। वॉर्मअप मैच में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा।

यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो पंत महज 2 रन ही बना सके। ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर रमेश मेंडिस का शिकार बने। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की ओर से असंका मनोज और रमेश मेंडिस ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत की ओर से नियमित कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। गिल को प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह वॉर्मआप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने भी नहीं आए थे और कप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी।

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 363 रन बनाने के बाद घोषित की थी। टीम की ओर से रविंदु रसंता ने सर्वाधिक 71 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि निशान मदुश्का ने 66 रन बनाए। वहीं, कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने दो-दो विकेट चटकाए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार