Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

खेल

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग

29 जून, 2026 12:39 PM

एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में निर्धारित 60 मिनट में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ।

भारत की ओर से अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने शूटआउट में गोल दागा। वहीं, बेहतरीन डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले संजय को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच की शुरुआत इंग्लैंड ने आक्रमक अंदाज में की। पहले ही क्वार्टर में मेजबान टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार ने शानदार बचाव करते हुए टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया। उन्होंने लगातार कई बेहतरीन सेव किए और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। भारत की ओर से पहले क्वार्टर में सबसे अच्छा मौका अभिषेक को मिला, लेकिन वह भी इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे क्वार्टर में भी इंग्लैंड ने भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। इंग्लैंड ने कई बार भारतीय डी में प्रवेश किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया। दूसरी ओर, भारत ने भी जवाबी हमला किया। जरमनप्रीत सिंह ने शानदार शॉट खेल गोल करने का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए भारत को बढ़त लेने से रोक दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों की ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अधिक आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान हार्दिक सिंह ने मिडफील्ड से शानदार दौड़ लगाते हुए अटैक किया और मंदीप सिंह के लिए अच्छा मौका तैयार किया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने फिर बेहतरीन बचाव किया। हार्दिक ने मैच पर असर डालना जारी रखा और 37वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया, लेकिन अमनदीप लाकड़ा इसे गोल में नहीं बदल पाए।

तीसरे क्वार्टर के आखिर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट आया जब यशदीप सिंह को हेनरी क्रॉफ्ट पर फाउल करने का दोषी पाए जाने पर इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन भारत ने तुरंत वीडियो रेफरल लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि भारतीय खिलाड़ी का टैकल सही था, जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और निकोलस पार्क को ग्रीन कार्ड थमाया गया। भारत को इसके तुरंत बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने एक और शानदार सेव किया।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम बचाव किए। भारत को लगातार कुछ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूत बना रहा। आखिरी मिनटों में इंग्लैंड को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने फिर वीडियो रेफरल लिया और फैसला उनके पक्ष में गया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ, जहां भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

भारत की ओर से अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने गोल किए, जबकि भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए संजय ने डिफेंस में अपने खेल से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मोहित शशिकुमार और सूरज करकेरा दोनों गोलकीपरों ने अहम मौकों पर बेहतरीन बचाव कर क्लीन शीट बनाए रखने में अहम योगदान दिया। हॉकी वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप

अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप

कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप

कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा

आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया