Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

भारत के 'दुश्मन' जाकिर नाइक का स्वागत करने को बांग्लादेश तैयार, आखिर वहां चल क्या रहा है?

28 अक्टूबर, 2025 08:49 AM

नई दिल्ली : भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और घृणा फैलाने के मामलों में आरोपी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का नाम 2016 में ढाका आतंकी हमलों में सामने आया था। तत्कालीन पीएम शेख हसीना की सरकार ने जाकिर के पीस टीवी पर बैन लगाने का फैसला किया था, लेकिन यूनुस सरकार ने अब जाकिर नाइक की एक महीने की यात्रा को मंजूरी दी है।

जाकिर नाइक की बांग्लादेश यात्रा 28 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान यह देशभर में घूमेगा और भाषण देगा।

मुंबई निवासी डॉ. जाकिर नाइक इस्लाम और तुलनात्मक धर्म पर अपने व्याख्यान देता है। साथ ही कई आतंकी समूहों का खुलेआम समर्थन भी करता है। भारत ने उसकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज हेट स्पीच और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने से संबंधित कई मामलों में वांछित है। ढाका आतंकी हमले के बाद आरोपियों ने कहा था कि वे जाकिर नाइक के भड़काऊ भाषणों से प्रेरित थे।

डॉ. जाकिर नाइक पहली बार बांग्लादेश की यात्रा पर आ रहा है। करीब सालभर पहले पाकिस्तान ने उसकी राष्ट्रव्यापी यात्रा की मेजबानी की थी। पाकिस्तान में भी नाइक का भव्य स्वागत किया गया था। इस यात्रा के दौरान उसने शीर्ष राजनेताओं और अधिकारियों से मुलाकात की थी।

अधिकारियों का कहना है कि नाइक भारत विरोधी कई गतिविधियों में लिप्त रहा है। केरल में कई जबरन धर्मांतरण के मामलों में भी उसका नाम सामने आया है, जो प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े थे।

शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में कई सारी चीजें चल रही हैं। यूनुस सरकार में पाकिस्तान और आईएसआई की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आईआरए की स्थापना के लिए आईएसआई के कमांडर बांग्लादेश में लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। पाकिस्तान यहां पर भारी संख्या में हथियार मुहैया करा रहा है। हसीना की सरकार गिरने के कुछ ही महीने के भीतर जाकिर नाइक की बांग्लादेश में एंट्री हो रही है।

अपने इस दौरे पर वह कई आतंकी संगठनों के चीफ से भी मुलाकात करेगा। पाकिस्तान यात्रा के दौरान भी जाकिर नाइक ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडरों, मुजम्मिल इकबाल हाशमी, मुहम्मद हारिस धर और फैसल नदीम से मुलाकात की थी।

जाकिर ने जिन-जिन आतंकी समूहों के नेताओं से पाकिस्तान में मुलाकात की थी, इन सभी को 2008 से अमेरिका ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। बांग्लादेश यात्रा पर हूजी और जमात-उल-मुजाहिदीन, बांग्लादेश (जेएमबी) जैसे अलग-अलग आतंकवादी संगठनों के कमांडरों से मिलने की उम्मीद है।

इन आतंकी समूहों की मदद से आईएसआई भारत में हमले करने की साजिशें रचता है। दरअसल, आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडरों को हूजी और जेएमबी के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए बांग्लादेश भेजा है।

हालांकि आईएसआई बांग्लादेश स्थित आतंकी समूहों का इस्तेमाल करके भारत के खिलाफ योजना पहले ही बना चुकी है, लेकिन नाइक की यात्रा से ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नाइक फिलहाल मलेशिया में रहता है और उसे ब्रिटेन और कनाडा ने वीजा देने से मना कर दिया है।

अमेरिकी हमले को लेकर नाइक ने बयान दिया था, "अगर बिन लादेन इस्लाम के दुश्मनों से लड़ रहा है, तो मैं उसके साथ हूं। अगर वह अमेरिका, जो सबसे बड़ा आतंकवादी है, को आतंकित कर रहा है, तो मैं उसके साथ हूं। हर मुसलमान को आतंकवादी होना चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर