श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तान सौंपी गई थी। अय्यर की अगुवाई में भारत को अभी तक जीत नसीब हुई है। भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ कप्तान श्रेयस अय्यर पहली जीत को तरस गए हैं। सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम कमान संभालने वाले अय्यर ने अब तक चार मैचों में तीन बार हार का सामना किया है। भारत को आयरलैंड पर दो मैचो की टी20 सीरीज में ऐतिहासिक हार मिली थी। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत को रविवार को इंग्लैंड के हाथों दूसरे टी20 में चार विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने 197/7 का स्कोर खड़ा किया था मगर मेजबान टीम ने एक ओवर बाकी रहते टारगेज चेज कर लिया। श्रेयस को जो चार मैच में देखना पड़ा है, वो सूर्यकुमार के संग 20 मैचों में हुआ था।
भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड
सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। हालांकि, सूर्या को बल्ले से खराब फॉर्म के कारण कप्तानी गंवानी पड़ी। सूर्या की कप्तानी में भारत को पिछले 20 मैचों में सिर्फ 3 हार मिली थी। वहीं, अय्यर के बागडोर संभालने के बाद भारतीय टीम चार मैचों में ही इतनी हार का मुंह देख चुकी है, जो हैरतअंगेज रिकॉर्ड है। पांच साल बाद ऐसा हुआ है, जब भारत को लगातार चार T20I मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। 31 वर्षीय अय्यर ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान पिछले 11 मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। उन्हें यह जीत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली थी। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हैं।
सूर्यकुमार को हटाने पर क्या कहा गया था?
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने पिछले महीने कहा था कि पिछले दो सीजन में सूर्यकुमार की लगातार गिरती फॉर्म ने उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के फैसले को प्रभावित किया। सूर्या ने बल्ले से औसत प्रदर्शन के बावजूद कप्तान के रूप में अच्छा काम किया था। अगरकर ने कहा, ''सूर्यकुमार के मामले में यह निश्चित रूप से एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। हम हालांकि अधिकांश वर्ल्ड कप के बाद आकलन करते है कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''यह निर्णय कुछ हद तक उनकी फॉर्म को देखते हुए लिया गया, लेकिन साथ ही भविष्य खासकर अगले वर्ल्ड कप तक के समय को ध्यान में रखते हुए हमने लगा यह सही तरीका है। हम मानते है कि श्रेयस एक बेहद योग्य कप्तान हैं।'' अगरकर ने नए कप्तान के बारे में कहा था, ''श्रेयस के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए किस प्रकार का प्रदर्शन किया है। ''