Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

भारत और कंबोडिया ने अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूत करने के लिए की अहम बैठक

20 मार्च, 2026 02:38 PM

भारत और कंबोडिया ने अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को नई दिल्ली में अहम बैठक की। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, विरासत संरक्षण तथा विकास साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल से मिले विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन

विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कंबोडिया के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट खी सोवनरताना ने किया। बैठक में कंबोडिया के लिए भारत की क्षमता निर्माण पहलों की भी समीक्षा की गई। इसमें सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस में कंबोडियाई राजनयिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई।

बैठक में दोनों पक्षों ने इन बातों को लेकर जताई सहमति 

बैठक में दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि केवल औपचारिक संबंधों तक सीमित रहने के बजाय सहयोग को व्यावहारिक और दीर्घकालिक बनाया जाए। भारत लंबे समय से कंबोडिया के साथ संस्थागत क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास और विभिन्न विकास परियोजनाओं में सहयोग करता रहा है। बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और प्रशिक्षण से जुड़े क्षेत्रों में भी भारत की भागीदारी रही है।

पिछले महीने नामपेन्ह में दोनों देशों के बीच हुई थी उच्चस्तरीय सैन्य बातचीत 

पिछले महीने नामपेन्ह में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय सैन्य बातचीत हुई थी। इस दौरान भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) मेजर जनरल आकाश जौहर ने रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल माओ सोफान से मुलाकात की थी।

रक्षा क्षेत्र में समन्वय मजबूत करने पर दिया जोर 

इन वार्ताओं में संयुक्त सैन्य अभ्यास बढ़ाने, प्रशिक्षण सहयोग का दायरा विस्तृत करने और रक्षा क्षेत्र में समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने सैन्य क्षमता निर्माण, पेशेवर सैन्य शिक्षा और अनुभवों के आदान-प्रदान को रक्षा सहयोग का अहम आधार माना। कंबोडिया ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण स्तर और पेशेवर दक्षता की सराहना की। साथ ही भविष्य में अधिक सैन्य कर्मियों को भारत भेजने में भी रुचि दिखाई।

भारत और कंबोडिया के रिश्ते लंबे समय से सौहार्दपूर्ण 

भारत और कंबोडिया के रिश्ते लंबे समय से सौहार्दपूर्ण रहे हैं। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और आसियान के संदर्भ में कंबोडिया एक महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है। दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए कंबोडिया जैसे देशों के साथ राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रक्षा सहयोग को बढ़ा रहा है।

भारत और कंबोडिया के संबंध केवल रणनीतिक और आर्थिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्तर पर भी मजबूत हैं। कंबोडिया में प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि विरासत संरक्षण दोनों देशों के सहयोग का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी