Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मनोरंजन

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

04 सितंबर, 2026 05:42 PM

मुंबई : कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह और उनके पति, लेखक-निर्माता और होस्ट हर्ष लिंबाचिया के लिए इस साल जन्माष्टमी का त्योहार पहले से कहीं ज्यादा खास है। इसकी वजह है उनके परिवार में शामिल उनके दो नन्हे बेटे। भारती और हर्ष अपने दोनों बेटों लक्ष्य यानी 'गोला' और यशवीर यानी 'काजू' के साथ इस बार जन्माष्टमी की खुशियां मना रहे हैं।

समाचार एजेंसी से बातचीत में दोनों में कहा कि बच्चों के आने के बाद त्योहारों का मजा और भी बढ़ गया है। खासकर जन्माष्टमी के मौके पर अपने बच्चों को नन्हे कृष्ण के रूप में तैयार करना उनके लिए बेहद यादगार पल बन गया।

भारती ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, ''मेरे लिए जन्माष्टमी हमेशा से सबसे खुशियों वाले त्योहारों में से एक रही है, क्योंकि यह घर में बहुत सारा उत्साह, भक्ति और परिवार के साथ समय बिताने का मौका लेकर आती है। जब से गोला हुआ है, मैं इस दिन का इंतजार करती हूं कि उसे नन्हे कृष्ण के रूप में तैयार करूं। अब काजू के साथ मेरा दिल दोगुनी खुशी से भर गया है। अपने दोनों नन्हे कृष्णों को मुस्कुराते, खेलते और साथ में त्योहार मनाते देखना ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं।'

भारती ने घर में होने वाले जन्माष्टमी के जश्न के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ''हम अपने घर पर ही छोटी सी दही हांडी का आयोजन करते है और इसमें घर के सभी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। बच्चों के लिए त्योहारों को सिर्फ देखना नहीं, बल्कि परिवार के साथ उन्हें महसूस करना भी जरूरी है। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे बड़े होकर इन त्योहारों के पीछे की कहानियों और उनसे मिलने वाली सीख को भी समझें।''

भारती ने आगे बताया, ''इस साल मैं और हर्ष अपने शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' में भी जन्माष्टमी से जुड़ा एक खास गेम लेकर आए है। हम कलाकारों और टीम के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मना रहे है। साथ में हंसना, खेलना और त्योहार का जश्न बनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। मैं उम्मीद करती हूं कि शो देखने वाले दर्शक भी उसी खुशी को महसूस करेंगे।''

वहीं हर्ष लिंबाचिया ने भी बच्चों को छोटी उम्र से ही भारतीय त्योहारों और परंपराओं से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, ''जन्माष्टमी उन त्योहारों में से है, जो घर में बहुत खुशी, ऊर्जा और गर्मजोशी लेकर आती है। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि बच्चे सिर्फ त्योहार मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि यह भी जानें कि उस त्योहार का महत्व क्या है और उसके पीछे कौन सी परंपराएं और कहानियां जुड़ी हुई हैं।''

अपने घर की जन्माष्टमी की तैयारी के बारे में हर्ष ने बताया, ''मेरा परिवार अपने तरीके से इस त्योहार को खास बनाता है। घर में दही हांडी लाई जाती है और छोटी सी दही हांडी का आयोजन किया जाता है। हांडी फोड़ने से पहले गोला को नन्हे कृष्ण के रूप में तैयार किया जाता है। अब काजू के परिवार में आने के बाद यह पल और भी खास हो गया है, क्योंकि घर में दो नन्हे बाल कृष्ण हैं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी