Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

खेल

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

08 जुलाई, 2026 11:12 AM

नॉर्टिंघम : भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम को साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पूरी टीम 74 रन बनाकर सिमट गई थी।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा महज 10 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और वह 5 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर को कैच देकर पवेलियन लौटे।

ईशान किशन 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर को आर्चर ने पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल (10 रन) और तिलक वर्मा (3 रन) भी सस्ते में आउट हुए। हर्षित राणा 2 रन ही बना सके, तो शिवम दुबे को भी 2 रनों के स्कोर पर जोश टंग ने पवेलियन भेजा। गेंदबाजी में जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि आदिल रशीद ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके।

इससे पहले, इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की तरफ से फिल साल्ट ने 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। सैम करन ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 16 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी