Monday, August 24, 2026
BREAKING
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़ न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध वैश्विक संकेतों का बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

खेल

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता

24 अगस्त, 2026 12:25 PM

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकानिजा में हुए प्रतिष्ठित ‘कनिजा ओपन 2026’ में ग्रुप-ए का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रणेश ने रोमांचक 9वें राउंड के बाद टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।

प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की लेटेस्ट फिडे रैंकिंग में वह 44वें स्थान पर हैं। प्रणेश ने नौ राउंड में सात अंक हासिल किए और तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान साझा किया। उन्होंने बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर खिताब जीता, जबकि इजरायल के ओर ब्रोनस्टीन, यूक्रेन के आंद्रे वोलोकिटिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन क्रमशः दूसरे से चौथे स्थान पर रहे।

कार्तिक वेंकटरमन सीधे तौर पर खिताब जीत सकते थे, लेकिन आखिरी राउंड में वोलोकिटिन के साथ उनका मुकाबला ड्रॉ रहा और दोनों ने सात-सात अंक हासिल किए। ब्रोनस्टीन ने नौवें राउंड में अपने ही देश के आईएम बेनी आइजेनबर्ग को हराकर शीर्ष स्थान साझा किया।

कनिजा ओपन 2026 में अन्य भारतीयों में, नीलाष साहा ने खिलाड़ियों के एक बड़े समूह के बीच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहने के बाद 6.5 अंकों के साथ 10वां स्थान हासिल किया। ग्रुप-ए में, जिसमें कुल 226 खिलाड़ी शामिल थे, नीतीश बेलुरकर (20वें स्थान पर, 6 अंक), अजय संतोष पर्वथारेड्डी (21वें स्थान पर, 6 अंक) और भट्टाचार्य सोहम (23वें स्थान पर, 6 अंक) अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ी रहे।

प्रणेश की यह जीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शतरंज के बढ़ते दबदबे का एक और बेहतरीन उदाहरण है। भारतीय प्रतिभा ने वैश्विक मंच पर शानदार चमक बिखेरी है और हंगरी भारतीय शतरंज के लिए लगातार सफलता का केंद्र बना हुआ है।

26 अगस्त 2006 को तमिलनाडु के कराईकुडी में जन्मे मुनिरेथिनम प्रणेश स्टॉकहोम में रिल्टन कप जीतने के बाद, जनवरी 2023 में वे भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर बने थे। प्रणेश ने साल 2020 में दिल्ली जीएम ओपन में इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल और पहला जीएम नॉर्म हासिल किया। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में रिल्टन कप जीतकर भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर बने। साल 2025 में प्रणेश ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में चैलेंजर्स सेक्शन जीता था।

बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रणेश के पिता मुनिरेथियम कपड़े की दुकाम पर काम करते हैं, जबकि मां मनजुला आंगनबाड़ी में काम करती हैं। मां ही प्रणेश की पहली कोच भी रही हैं, जिन्होंने उन्हें शतरंज के खेल से परिचित करवाते हुए उन्हें इसके दांव-पेंच सिखाए थे।

जब माता-पिता ने शतरंज में प्रणेश की काबिलियत को पहचाना तो उन्हें एक चेस एकेडमी में दाखिला दिलवा दिया। प्रणेश के बड़े भाई दिनेशराजन भी एक चेस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रणेश की ट्रेनिंग में अहम रोल निभाया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता

ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत

ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम चीन रवाना, तीन प्रैक्टिस मैचों पर नजर

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम चीन रवाना, तीन प्रैक्टिस मैचों पर नजर

'अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों को भी कुछ मत कहिए', यशस्वी के बर्ताव से नाखुश अजय जडेजा

'अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों को भी कुछ मत कहिए', यशस्वी के बर्ताव से नाखुश अजय जडेजा

दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका

दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया

विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया

भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से निराश कप्तान शांतो, गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से निराश कप्तान शांतो, गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा

'हमें वापसी की जरूरत थी', दूसरे टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस

'हमें वापसी की जरूरत थी', दूसरे टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस