Monday, April 06, 2026
BREAKING
सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पत्नी के पासपोर्ट व फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने का लगाया आरोप बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द

राष्ट्रीय

भाजपा के स्थापना दिवस पर आत्मनिर्भर भारत का विजन गूंजा, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

06 अप्रैल, 2026 01:49 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था। अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।”

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित समस्त कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत कर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।”

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को आत्मसात कर अंत्योदय के ध्येय और सेवा, सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ मां भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कर्मठ व परिश्रमी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कर्मशील है।”

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पत्नी के पासपोर्ट व फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने का लगाया आरोप

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पत्नी के पासपोर्ट व फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने का लगाया आरोप

बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ

बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द