Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
कृषि विभाग के 500 से अधिक कर्मचारी फसलों के नुकसान का लेंगे जायजा: गुरमीत सिंह खुड्डियां एक ‘पिता’ के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की दिलजोत को 2.77 लाख रुपये का इलाज कवर मिला; सिर्फ तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज किया भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज

राष्ट्रीय

भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

08 अप्रैल, 2026 03:36 PM

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने अभिषेक बनर्जी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के रैना में आयोजित एक रैली में अभिषेक बनर्जी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके कार्यकर्ताओं को धमकियां दी। भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है, "बनर्जी की आपत्तिजनक टिप्पणियां एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल व उसके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हिंसा का प्रत्यक्ष और स्पष्ट आह्वान हैं। रैली में प्रयुक्त भाषा अत्यंत भड़काऊ है और इसका स्पष्ट उद्देश्य भय उत्पन्न करना, राजनीतिक विरोधियों को डराना और पश्चिम बंगाल राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक वातावरण को दूषित करना है। ऐसी टिप्पणियां सार्वजनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के लिए गंभीर खतरा हैं। इसलिए तत्काल कार्रवाई की जाए।" भाजपा ने पत्र में आगे लिखा है, "हमने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान से संबंधित इसी तरह की कई शिकायतें दी हैं। हालांकि उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा निंदनीय आचरण टीएमसी पार्टी नेतृत्व में व्याप्त प्रतीत होता है। पश्चिम बंगाल में 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के बाद का समय टीएमसी द्वारा पार्टी नेतृत्व के इशारे पर की गई व्यापक हिंसा से चिह्नित था। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप 55 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, अनगिनत लोगों के घायल होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। ऐसी घटनाओं की गंभीरता और व्यापकता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को भी संज्ञान लेने और पश्चिम बंगाल सरकार और उसके प्रशासन के खिलाफ कड़ी रिपोर्ट जारी करने के लिए प्रेरित किया था।"

भाजपा ने कहा, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी का पार्टी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर समर्थकों पर काफी प्रभाव है। ऐसे बयान तनाव को बढ़ाते हैं और कार्यकर्ताओं को और अधिक उग्र बनाते हैं, जिससे एक अप्रिय और अस्थिर चुनावी माहौल बनता है। इसलिए, उनके बयान और आचरण पर आयोग द्वारा अत्यंत गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव

बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी

असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग

पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज

पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव

असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव

असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी