Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ब्रेकिंग : विमान में लगी भीषण आग, धुआं ही धुआं! मच गई चीख-पुकार!

27 जुलाई, 2025 04:34 PM

वॉशिंगटन/डेनवर : इन दिनों विमान हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब एक ऐसा ही दहशतनाक मामला अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट से सामने आया है, जहां उड़ान भरने से ठीक पहले एक विमान के लैंडिंग गियर में भीषण आग लग गई, जिससे रनवे पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया।

धुएं के गुबार और आग की लपटों के बीच 179 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई, लेकिन समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उड़ान से पहले लगी आग, मच गया हड़कंप

यह हादसा अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 में हुआ, जो डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DEN) से मियामी के लिए रवाना होने वाली थी। विमान जैसे ही रनवे पर था, उसके बाएं मुख्य लैंडिंग गियर (पहिए) में अचानक आग लग गई। धुएं और चिंगारियों को देख एयरपोर्ट कर्मियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

वीडियो में दिखा डर का माहौल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान के आसपास धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। यात्री तेजी से चीखते-चिल्लाते हुए बाहर निकलते दिखाई देते हैं। राहत की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी की जान नहीं गई।

सभी 179 लोग सुरक्षित, एक को मामूली चोट

अधिकारियों के अनुसार, विमान में कुल 179 लोग सवार थे, जिनमें 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स शामिल थे। इनमें से एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हुआ, जब डेनवर फायर डिपार्टमेंट को विमान में आग की सूचना मिली और तुरंत मौके पर फायर टेंडर्स भेजे गए।

रखरखाव में गड़बड़ी बनी वजह, जांच जारी

अमेरिकन एयरलाइंस ने हादसे को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया, "उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के लैंडिंग गियर के एक टायर में रखरखाव संबंधी समस्या सामने आई थी। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिए गए हैं। फिलहाल विमान को हमारी मेंटेनेंस टीम ने सेवा से हटा दिया है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।"

एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें रुकीं

घटना के बाद कुछ समय के लिए डेनवर एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उड़ानों को दोबारा बहाल कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित