Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ब्रिटेन यात्रा को लेकर फ्रांस, कनाडा और मेक्सिको समेत इन देशों की अपने नागरिकों को चेतावनी

31 अगस्त, 2025 07:36 PM

ब्रिटेन में अपराधों की बढ़ती दर के चलते कई देशों ने अपने नागरिकों को यूके यात्रा के बारे में चेतावनी दी है। पिछले साल ब्रिटेन में करीब 9.6 मिलियन प्रमुख अपराधों की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें चोरी, लूटपाट, आपराधिक नुकसान, धोखाधड़ी, कंप्यूटर के दुरुपयोग और हिंसा शामिल हैं। यह आंकड़ा 2023 से 14% अधिक था, और मुख्यत: धोखाधड़ी और चोरी के मामलों में वृद्धि की वजह से यह बढ़ोतरी हुई। इस चिंता जनक स्थिति को देखते हुए कई विदेशी सरकारों ने अपने नागरिकों के लिए ब्रिटेन यात्रा पर नई चेतावनियां जारी की हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा स्तर बढ़ाया
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने ब्रिटेन यात्रा के लिए अपने सुरक्षा स्तर को लेवल 1 से लेवल 2 तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को ब्रिटेन जाने से पहले "बहुत सतर्क" रहने की सलाह दी गई है। सरकारी वेबसाइट "स्मार्ट ट्रैवलर" पर यह बताया गया है कि "छोटी चोरियां, जैसे पर्स और फोन चोरी, आम हैं" और यह भी चेतावनी दी गई है कि चोर "स्कूटर और साइकिल का इस्तेमाल करके सामान छीन लेते हैं"।

ऑस्ट्रेलिया में चार प्रकार के जोखिम स्तर होते हैं:

लेवल 1: यह देश ऑस्ट्रेलिया के समान सुरक्षित माना जाता है।

लेवल 2: इसका मतलब है कि कानून व्यवस्था कमजोर हो सकती है और हिंसा का खतरा बढ़ सकता है।

लेवल 3: इसे "सावधानी बरतें" के रूप में समझा जा सकता है।

लेवल 4: "यात्रा न करें" यह स्थिति तब होती है जब स्वास्थ्य और सुरक्षा का खतरा अत्यधिक होता है।

ऑस्ट्रेलिया ने यूके को लेवल 2 सुरक्षा स्तर दिया है, जो इंगीत करता है कि ब्रिटेन में हिंसक अपराध आम हो सकते हैं और पुलिस प्रणाली पूरी तरह से प्रतिक्रियाशील नहीं हो सकती है।

अन्य देशों की चेतावनियां
फ्रांस, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई और मेक्सिको ने भी अपने नागरिकों के लिए ब्रिटेन यात्रा पर चेतावनियां जारी की हैं। मेक्सिको में खुद ड्रग्स से संबंधित अपराधों की समस्या है, लेकिन यहां भी यूके में बढ़ते अपराध के कारण यह चेतावनियां दी गई हैं।

लंदन में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
लंदन में मोबाइल फोन की चोरी एक सामान्य समस्या बन चुकी है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, लंदन में हर 6 मिनट में एक मोबाइल फोन चोरी हो रहा है।

यूएई एंबेसी की वेबसाइट पर यह चेतावनी दी गई है कि लंदन में हाल ही में "हिंसा और चाकू से होने वाली घटनाओं" में वृद्धि हुई है, और इन घटनाओं में "अरब खाड़ी देशों के नागरिकों पर हमले भी हुए हैं"।

यूएई अपने नागरिकों से खासकर रात के समय "कीमती सामान पहनने से बचने" और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

लंदन में अपराध को रोकने के लिए नए कदम
लंदन के मेयर सर सदीक खान ने मार्च में "लंदन पुलिस और अपराध योजना" की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। इस योजना का लक्ष्य स्थानीय पुलिसिंग को मजबूत करना है ताकि अधिक पुलिस अधिकारी समुदायों के बीच में हों और अपराध तथा असामाजिक व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित