Monday, April 06, 2026
BREAKING
सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पत्नी के पासपोर्ट व फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने का लगाया आरोप बिहार : नीतीश ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व विधान परिषद अतिथि निवास का किया शुभारंभ भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किराया माफी वाले बयान को लागू करने का आदेश रद्द

खेल

बेंगलुरु में RCB का जलवा, 43 रन से CSK को दी करारी शिकस्त

06 अप्रैल, 2026 01:43 PM

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 43 रन से जीत दर्ज की। जीत के साथ ही आरसीबी ने अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आइए आरसीबी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका और शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 2 मैच में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच में 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 2 मैच में 2 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ पांचवें, मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 2 मैचों में 1 जीत के साथ सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती 2-2 मैच गंवाकर क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपने 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट के आधार पर तय की गई है।

सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों पर गौर करें तो दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 2 मैचों में 160 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। रिजवी के पास ऑरेंज कैप है। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 2 मैचों में 113 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने देवदत्त पड्डिकल 2 मैचों में 111 रन बनाकर चौथे और पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली 2 मैचों में 108 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने 2 मैचों में 5, पंजाब किंग्स के विजय कुमार वैशाक ने 2 मैचों में 5, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी ने 2 मैचों में 5 और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। ये सभी गेंदबाज शीर्ष-4 में हैं। रवि बिश्नोई की इकॉनमी सबसे कम है इसलिए वह शीर्ष पर हैं। रवि के पास पर्पल कैप है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

ऋषभ पंत की कप्तानी पारी, LSG ने SRH को रोमांचक मुकाबले में हराया

ऋषभ पंत की कप्तानी पारी, LSG ने SRH को रोमांचक मुकाबले में हराया

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अमन सहरावत करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अमन सहरावत करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में संकट गहराया, तीन निदेशकों का इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में संकट गहराया, तीन निदेशकों का इस्तीफा

IPL-2026 : राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कातिल स्पेल

IPL-2026 : राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कातिल स्पेल

IPL 2026 : पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कहां और कैसे खरीदें

IPL 2026 : पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कहां और कैसे खरीदें

IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, BCCI से की ये मांग

IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, BCCI से की ये मांग

फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला नहीं सुलझा

फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला नहीं सुलझा

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

IPL के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से NOC , तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट

IPL के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से NOC , तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट